
नई दिल्ली/रायपुर. रूस -यूक्रेन विवाद के बीच रूस ने यूक्रेन के दो हिस्सों को अलग राष्ट्र के तौर पर मान्यता दे दी। इसी बीच भारत सरकार भी अपने भारतीय छात्रों को वापस लाने में जुटी हुई है। यूक्रेन मामले पर छत्तीसगढ़ सरकार की त्वरित कार्रवाई करते हुए यूक्रेन में फंसे प्रदेश के नागरिकों और छात्रों की सहायता के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है। दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में लाइजन अधिकारी गणेश मिश्रा को इस मामले को देखने के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। गणेश अब यूक्रेन में फंसे नागरिकों की मदद करेंगे। इसको लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
नई दिल्ली से यूक्रेन की दूरी करीब 5000 किलोमीटर है। फ्लाइट्स से करीब पांच घंटे का समय लगता है। छत्तीसगढ़ भवन दिल्ली के लाइजन अधिकारी गणेश मिश्रा ने बताया यूक्रेन में फंसे नागरिकों और छात्रों की जो भी जानकारी उनके या उनके परिजनों के माध्यम से मिलेगी उसको हम इक_ा करेंगे। हम यूक्रेन में दूतावास से भी संर्पक में रहेंगे। राज्य सरकारों की भी एक सीमा होती है उस सीमा में रहते हुए हम अपने प्रदेश के नागरिकों की मदद करेंगें। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी हमारी बैठक चल रही है। हम एक कंट्रोल रूम स्थापित करेंगे और दिल्ली में नागरिकों के आने के बाद उनकी सहायता करेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ में उनके गंतव्य स्थानों के तक पहुंचाने में मदद करेंगे, ताकि वो अपने परिजनों से जाकर मिल सके।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि यूक्रेन से संबंधित मुद्दों पर अपने लोगों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 011 4615 6000, मोबाइल नंबर 99970 60999 और फैक्स नंबर 011 4615 6030 नंबर पर संपर्क कर यूक्रेन में फंसे लोग समस्या बता सकते हैं। परिजन भी इन नंबरों पर संपर्क कर यूक्रेन में फंसे अपने लोगों की मदद के लिए आवश्यक जानकारी दे सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ से यूक्रेन गए लगभग 50 लोग फंसे हुए हैं। पीड़ित लोग प्रदेश के अलग-अलग जिलों में निवास करते हैं। प्रदेश के ज्यादा लोगों की फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सराहनीय कदम उठाया है।
दरअसल इसका मकसद है कि यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिक, छात्र जब दिल्ली पहुंचे तो उनकी मदद करने के लिए सरकार की ओर से व्यक्ति मौजूद रहे और उनकी आगे की सफर में मदद की जा सके। इस मदद में टिकट कराने में मदद करना, गाडिय़ों की व्यवस्था करना आदि शामिल रहेगा। जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट ड्रीमलाइनर ई-787 यूक्रेन भेजी गई है। यूक्रेन के खार्किव से करीब 200 भारतीय छात्र अपने देश जल्द लौटेंगे। वहीं फ्लाइट के माध्यम से करीब 200 छात्र दिल्ली मंगलवार रात 10 बजे लौटेंगे।
Updated on:
22 Feb 2022 07:57 pm
Published on:
22 Feb 2022 07:49 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
