
31 ब्राह्मण बालकों का कराया उपनयन संस्कार
रायपुर. विप्र भवन समता कॉलोनी में शंख ध्वनि और बाजे गाजे के बीच सोमवार को 31 विप्र बालकों का उपनयन संस्कार कराकर उन्हें गायत्री मंत्र की दीक्षा दी गई। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के साथ बटुकों के परिजन उत्साह से शामिल हुए। संस्कार के बाद विप्र बटुकों की शोभायात्रा मोहल्ले में निकाली गई।
समिति का 15वां आयोजन
विप्र संस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के तत्वावधान में सामूहिक उपनयन संस्कार नि:शुल्क आयोजित किया था। आयोजन समिति के ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि यह 15वां आयोजन था। हल्दी, मुंडन करके जनेऊ धारण कराकर माताओं ने भिक्षा दान किया। इस अवसर पर व्यास नारायण शुक्ला, नरेंद्र तिवारी, एलएन तिवारी, अशोक दीवान, भूपेंद्र शर्मा, संजय दीवान, डॉ मेघेश तिवारी सहित विप्र शक्ति महिला मंडल के कुसुम शर्मा, विभा तिवारी, डॉ उषा दुबे, रत्ना मिश्रा, पद्मा दीवान, प्रीति शुक्ला, ममता शर्मा, सुषमा तिवारी, मीनू शर्मा, सुनीता मिश्रा और मीनाक्षी मिश्रा तथा समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Published on:
28 Jan 2020 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
