Raipur Fraud News: फूल और पूजा सामग्री के कारोबार में निवेश करने पर ज्यादा रिटर्न देने का लालच दिखाकर रायपुर के कारोबारियों से 60 लाख रुपए ठग लिया गया।
CG Crime News: रायपुर। फूल और पूजा सामग्री के कारोबार में निवेश करने पर ज्यादा रिटर्न देने का लालच दिखाकर रायपुर के कारोबारियों से 60 लाख रुपए ठग लिया गया। इसकी शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने सीए सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने रायपुर में फ्रेंचाइजी देने के लिए भी रकम लिया था।
पुलिस के मुताबिक टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारी जसप्रीत सिंह भाटिया की सदरबाजार निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट अंशुल दवे से दोस्ती थी। अंशुल ने खुद को अक्टूबर 2020 में कोलकाता के प्रभुजी ईटेक क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एजेंट बताकर कंपनी द्वारा वेबसाइट व ऐप के माध्यम से फूल, पूजन सामग्री आदि घर-घर सप्लाई करने की जानकारी दी। इसमें निवेश करने पर ज्यादा रिटर्न (fraud news) दिलाने का दावा भी किया। जसप्रीत उसकी बातों में आ गया। इसके बाद अंशुल ने होटल मेरियेट में मीटिंग आयोजित की। इसमें कंपनी के डॉयरेक्टर मनीष उर्फ ऋषि, अंशुल के अलावा जसप्रीत के साथी सुमीत तिवारी, साहिल मोहता व अन्य लोग शामिल हुए।
कई लोगों से ठगी
आरोपियों ने जसप्रीत और उसके साथियों के अलावा दिल्ली के ब्रहमदेवा तयाल, उसकी पत्नी उर्मिला तयाल, राहुल देवा तयाल और उसकी पत्नी रोहणी तयाल से कंपनी में रकम लगवाकर लाखों रुपए की ठगी की है। आशंका है कि आरोपियों ने कई राज्यों में इसी तरह से (cg crime news) लोगों को झांसा देकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है। आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
-युमेंद्र टंडन, टीआई, तेलीबांधा, रायपुर