रायपुर. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय सरोना (SAGES) में बच्चों को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू कराने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, दीया सजाओ प्रतियोगिता, कुक विदाउट फायर के व्यंजन जैसी कई स्पर्धाएँ शामिल थीं। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्राओं ने भारत माता, मां दुर्गा, सब्जी वाली, परी, टमाटर की वेशभूषा धारण की तो कुक विदाउट फायर में बच्चों ने भेल, सैंडविच, पानीपुरी, सप्राउट्स जैसे व्यंजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान सेज सरोना की प्राचार्य, श्यामल जोशी के अलावा, पार्वती वर्मा, दीपिका शर्मा, रूपाली बक्षी, रविबाला जायसवाल, कीर्ति भगत, निशा सिंह, धनुर्जा दास, सत्यजीत राय, निर्मल कुमार देवांगन के अलावा अन्य शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।