
शिक्षाकर्मियों की तरह की विद्या मितान संघ ने भी की संविलियन की मांग, कहा - 13 को करेंगे जल सत्याग्रह
रायपुर. छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में कार्य करने वाले विद्या मितानों पिछले 22 दिनों से प्रदर्शन कर रहा है। इस संघ ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। विद्या मितान संघ ने एलान किया है कि वो 13 जुलाई को जल सत्याग्रह करके विरोध प्रदर्शन करेंगे। विद्या मितान संघ द्वारा होने वाले प्रदर्शन को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिला है।
विद्या मितान आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षक का काम करते है।ये विद्या मितान आदिवासी अंचलों में विषय विशेषज्ञों के तर्ज पर पदस्थ है। इस संघ की मांग है कि उन्हें भी व्याख्याता शिक्षक के पद पर संविलियन दिया जाए। शिक्षाकर्मियों के लिए संविलियन की घोषणा के बाद इनके आंदोलन में तेजी आई है। जिसके बाद ये संघ पिछले 22 दिनों से प्रदर्शन कर रहा है।
शिक्षाकर्मियों की तर्ज पर विद्या मितानों ने भी अपने आंदोलन की रफ्तार तेज कर दी है। इस संघ ने 9 जुलाई को एक दिवसीय प्रदर्शन किया था। जिसके बाद फिर विद्या मितान 13 जुलाई को राजधानी में अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। 13 जुलाई को विद्या मितानों द्वारा जल सत्याग्रह किया जाएगा। हालांकि इससे पहले भी इन्होने जल सत्याग्रह का ऐलान किया था, लेकिन इसके लिए पुलिस से अनुमति नहीं मिली थी।
विद्या मितान संघ द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को अभी तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिल चूका है। जिसके बाद इनके हौसले और मजबूत हुए है।
Published on:
11 Jul 2018 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
