Viral Fever in CG: बारिश के सीजन में पेट दर्द, वायरल फीवर (Viral Fever), सर्दी व खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। आंख में इंफेक्शन वाले मरीज भी आ रहे हैं। इन दिनों आंबेडकर अस्पताल के मेडिसिन, चेस्ट व पीडियाट्रिक विभाग की ओपीडी फुल है। जिला व निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संया काफी बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के सीजन में इंलूएंजा फैलाने वाले वायरस बढ़ जाते हैं। बारिश में भीगने से भी स्वास्थ्य खराब हो जाता है। ऐसे में बारिश में न भीगें तो ठीक है।