2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vishnudev sai New CM : आदिवासी चेहरे पर लगा मुख्यमंत्री का मुहर, जानिए विष्णुदेव साय की किसान से सीएम तक के सफर की कहानी

New Chief Minister Vishnudev sai : भाजपा के विधायक दल के बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर मुख्यमंत्री का मुहर लग गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री के लिए ओपी चौधरी का नाम सामने आ रहा है। विष्णुदेव साय किसान से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर तय किए। पढ़िए विष्णुदेव साय की पूरी कहानी -

less than 1 minute read
Google source verification
vishnu_dev_sai.jpg

New Chief Minister Vishnudev sai : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का नाम भाजपा ने घोषित कर दिया है। विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री ऐलान किया गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री के लिए ओपी चौधरी का नाम सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें : विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक ने लिया फैसला, ऐलान होना बाकी

कुनकुरी से विधायक है विष्णुदेव साय

भाजपा के आदिवासी और वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के यूडी मिंज को हराकर विधायक बने। बता दें कि, भाजपा को सरगुजा में जीत मिलने का बड़ा श्रेय विष्णुदेव साय को जाता है। विष्णुदेव साय ने किसान से मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया। विष्णुदेव साय बहुत ही सरल स्वभाव के नेता है।

किसान से मुख्यमंत्री तक का सफर किया तय

विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले मूलत: किसान हैं। राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है।

यह भी पढ़ें : CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ! 15 डिग्री से भी नीचे गिरा तापमान... ठिठुरन भरी ठंड के साथ छाया कोहरा

1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले विष्णुदेव साय 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1999 में वे 13 वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए।

Story Loader