6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Watch video : आजा टूरा आजा संगी नाचो-नाचो , नाटू-नाटू गाने

- आजा टूरा आजा संगी नाचो-नाचो , नाटू-नाटू गाने

Google source verification

दिनेश यदु @ रायपुर. फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद से अन्य भाषाओं में भी गाने बनाए जा रहे हैं। इस गाने की म्यूजिक बीट पर छत्तीसगढ़ी भाषा में भी गाना बन गया, जिसके बोल नाचो-नाचो हैं। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित अंतर्राज्जीय बस टर्मिनल पर शूट किया गया। इस गाने की खास बात ये है कि इसमें बोल को अनुवाद कर इस पर छत्तीसगढ़ी महक दिया गया है। नाचो-नाचो गाने की प्रोड्यूसर सिंधु शुक्ला पेशे से एक सीनियर प्रोफेसर हैं। इस गाने के सिंगर डॉ. जीशान खान और इंजीनियर आशीष त्रिवेदी हैं। रायपुर के आर्टिस्ट पॉइंट स्टूडियो ने इस गाने की रिकॉर्डिंग की है। साथ ही इस गाने में जिन दो एक्टर ने डांस किया, उनका नाम मनोज देवांगन और मनोज केशकर हैं। ये दोनों फिलहाल एक फूड कैफे का बिजनेस चलाते हैं।