30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम का बदला मिजाज: छत्तीसगढ़ में कई जगह बारिश की संभावना, इन इलाकों में गिर सकते हैं ओले

- कवर्धा में दूसरे दिन भी ओले गिरे, आज भी छाए रहेंगे बादल- रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग व सरगुजा संभाग में बारिश

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Weather Update: IMD alert, Cold increase with sun blossom

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, आगामी 24 घंटों में इन इलाकों में बारिश के आसार:

रायपुर. प्रदेश में मौसम (Weather Alert) दो दिन से बदला हुआ है। बुधवार को भी प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमानों में रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग संभाग में चिन्हांकित गिरावट रही। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। सभी संभागों में तापमान सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम तापमान 13.2 डिग्री अंबिकापुर में रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री जगदलपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बारिश के चलते कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश पेंड्रारोड में 30.6 मिमी दर्ज की गई। इसी तरह बिलासपुर, अंबिकापुर में क्रमश : 18.8 मिमी, 17.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इधर, राजधानी रायपुर में सुबह से काले बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में भारी गिरावट रही। यहां अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

कृषि सेस पर सियासत: पूर्व CM रमन सिंह का पलटवार, आय के स्रोत बढ़ाना राज्य की ज़िम्मेदारी

बिलासपुर में अधिकतम-न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का अंतर
बिलासपुर में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र दो डिग्री का अंतर रहा। यहां अधिकतम तापमान 18.4 रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 13 डिग्री कम रहा। मंगलवार-बुधवार की रात बिलासपुर में 18.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। शाम को भी 0.5 मिमी बारिश हुई।

इसलिए बदला मौसम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि विदर्भ के ऊपर एक चकरी चक्रवाती घेरा 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका कोंकण से विदर्भ तक इसी ऊंचाई पर स्थित है। साथ ही प्रदेश में एक मजबूत हवा का अनियमित गति का क्षेत्र बना हुआ है। यह 18 फ रवरी तक बने रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। प्रदेश में गर्जन वाले में एक बनने के कारण तेज हवा चलने, आकाशीय बिजली गिरने और उत्तरी भाग में ओलावृष्टि की संभावना है।

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर हुए कई बड़े बदलाव, यहां जानिए बदले दिशा-निर्देश

कहां कितनी बारिश सेमी में
पौंडी उपरोरा 3 सेमी, खम्हरिया 3 सेमी, पेंड्रारोड- 3 सेमी, मरवाही, 3 सेमी, करतला 3 सेमी, खडग़वां 3 सेमी, लखनपुर- 3 सेमी, पेंड्रा 2 सेमी, कोरबा 2 सेमी, कुसमी 2 सेमी, कवर्धा 2 सेमी, बिलासपुर - 2 सेमी, सूरजपुर 2 सेमी, अंबिकापुर - 2 सेमी, पामगढ़ 2 सेमी, बिल्हा 2 सेमी, बेमेतरा 2 सेमी, कुनकुरी 2 सेमी, दुलदुला, गंडई, पाली सेमी, रामानुजगंज सहित अन्य जगहों पर एक-एक सेमी बारिश हुई। कुछ जगहों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर - 23.8- 17.6
बिलासपुर - 18.4- 16.4
पेंड्रारोड- 21.8- 14.5
अंबिकापुर - 21.8- 13.2
जगदलपुर - 31.2- 16.5
दुर्ग - 24.2- 18.2
राजनांदगांव - 26.0-14.0