17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कई क्षेत्रों में कल लगी सीजन की पहली झड़ी, आज भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में अधिकांश स्थानों पर आगामी 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है

2 min read
Google source verification
Monsoon

कई क्षेत्रों में कल लगी सीजन की पहली झड़ी, आज भी भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश रूक चुकी थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ के कई राज्यों में कल दिन भर बारिश की झड़ी लगी। जिससे पूरा शहर पानी में भर गया। बारिश से मौसम भी काफी ठंडा हो गया।

READ MORE: मौसम: इस शहर को छोड़कर प्रदेश के अन्य जगहों पर भारी बारिश का रेड अलर्ट

शहर में अलसुबह से शुरू हुई बारिश रविवार देर रात तक रुक-रुककर जारी रही। इस दौरान शहर में 30 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। इस मानसून सत्र की पहली तेज बारिश से राजधानी की कई सडक़ें डूब गईं और दर्जनभर से अधिक निचली बस्तियों में पानी भर गया। इससे कुछ समय के लिए वहां आवागमन बंद हो गया।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में अधिकांश स्थानों पर आगामी 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा बस्तर संभाग में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

READ MORE: अभी-अभी: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 24 घंटे में प्रदेश के इन इलाकों में होगी भारी बारिश

बारिश के शुरू होते ही राजधानी रायपुर के कई जगह स्वीमिंग पुल में निर्मित हो गए हैं। कई जगहों में जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी लोगों के घरों में जा घुसा है। जिसने बारिश पूर्व निगम की व्यवस्थाओं की कलई खोल कर रख दी।

बारिश से विभिन्न शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसमें सर्वाधिक तापमान बिलासपुर में 33 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 24.2 दर्ज किया गया। जबकि राजधानी में अधिकतम तापमान 29.2 व न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अति कम दबाव का बनने से प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, वहीं 19 जुलाई के आसपास एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र बनने से विभिन्न संभागों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।