CG Rain: प्रदेश में मानसून का कोटा पिछले साल के मुकाबले ठीक-ठाक है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बारिश को रिपोर्ट पेश की है। जिसके अनुसार प्रदेश में 1 जून से लेकर अब तक 1166.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बीजापुर में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। रायपुर में 957.6 मिमी, बिलासपुर में 996.6 मिमी, दुर्ग में 655.0, सरगुजा में 634.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।