
रायपुर/धमतरी/गरियाबंद.cg weather alert : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के वनांचल इलाके में प्री-मानसून बारिश से खेती-किसानी का काम शुरू हो गई है। अगले कुछ घंटों में मानसून रायपुर पहुंच जाएगा। इधर मानसूनी वर्षा धीरे-धीरे कहर बरपाना भी शुरू कर दिया है। खबर है कि सोंढूर नदी में अचानक बाढ़ आ गई है। हालत यह है कि कई गांवों को संपर्क टूट गया है।
नक्सलगढ़ के कई गांवों से टूटा संपर्क
CG Weather Alert : वनांचल में प्री-मानसूनी बारिश से सोंढूर नदी में बाढ़ ला दी। प्री-मानसून बारिश से यहां सोंढूर नदी में पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। इससे नक्सलगढ़ के ग्राम रिसगांव, करही, जोरातराई, गादुलबाहरा, मासूलखोई, करका, चमेदा, नयापारा आदि गांवों का ब्लाक मुख्यालय नगरी से संपर्क टूट गया। युवा लाठी के सहारा लेकर राहगीरों और बाइक को नदी पार करा रहा था। दूसरे दिन पानी का बहाव कम होने पर स्थिति सामान्य हुआ।
ओडिशा में बारिश का छत्तीसगढ़ में दिखा असर
CG Weather Alert : ओडिशा में मानसून की दस्तक के बाद यह छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ा है। वहीं बीते दिनों हुई बारिश के चलते प्रदेश की नदियां लबाबल हो गई। धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में शुक्रवार को नदी का जलस्तर 4 फीट था। लेकिन ओडिशा में हुई भारी बारिश से शुक्रवार शाम अचानक इसका जलस्तर बढ़कर 6 फीट हो गया। इस दौरान लोगों ने जान जोखिम में डालकर नदी पार किया। जानकारी के अनुसार 50 लोग ट्रैक्टर से सोंढूर नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। इनमें महिलाएं, पुरुष और एक 10 दिन का बच्चा भी शामिल था।
सुकमा में रेड तो बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा में ऑरेंज अर्ल
सुकमा जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटों में भारी वर्षा होने की संभावना है।
Published on:
24 Jun 2023 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
