
रायपुर।cg weather Update : छत्तीसगढ़ में मॉनसून पर ब्रेक लग गया है। जिसके चलते भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं आज अचानक मौसम में आए बदलाव से राजधानी वासियों को गर्मी से (Raipur hindi news) राहत मिल गई। दूसरी ओर शाम होते ही मौसम सुहाना हो गया। इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच (CG Weather Update) दिनों का अपडेट जारी किया है।
कहां होगी बारिश, देखें
cg weather update : दोपहर बाद अचानक मौसम में आए बदलाव से रायपुर में अलग-अलग जगहों में खंड वर्षा हुई । वहीं कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई है। फिलहाल बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग का कहना है आने वाले पांच दिनों तक मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव के आसार नहीं है।
दो सितंबर से मानसून द्रोणिका का असर कम
दो सितंबर से मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर दक्षिण की ओर जाने की संभावना है। इससे बादल साफ रहेगा। वहीं बादल साफ रहने से दोपहर में उमस भरी गर्मी का लोगों को सामना करना होगा। हालांकि बुधवार को हल्की बारिश के भी आसार है। बारिश न होने से इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस में बढ़ोतरी हो रही है।
मंगलार को ऐसा रहा तापमान
बीते एक सप्ताह से बारिश नहीं हो रही है जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
Published on:
30 Aug 2023 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
