
क्या है गूगल का आटो अर्काइव फीचर?
ऑटो अर्काइव फीचर एंडॉयड यूजर्स के लिए है। इसकी मदद से यूजर्स अपने ऐप के स्पेस को मेंटेन कर सकेंगे। स्टोरेज के इस्तेमाल को घटा सकें। ऑटो अर्काइव फीचर यूजर्स को उन ऐप का स्टोरेज घटाने में मदद करता है जिनका इस्तेमाल लम्बे समय से नहीं किया जा रहा है। इस तरह यूजर्स अपने मोबाइल में ऐप के लिए जगह बना सकेंगे।
गूगल के मुताबिक, इस नए फीचर की मदद से यूजर्स बिना किसी ऐप को अनइंस्टाल किए उसके स्टोरेज को क्लियर कर सकेंगे। एक बार ऑटो अर्काइव फीचर का इस्तेमाल करने के बाद जिस भी ऐप को लम्बे समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है उसे डिवाइस से टेम्प्रेरी रूप से हटा दिया जाएगा और उसके हिस्से की स्टोरेज को फ्री कर दिया जाएगा। इस तरह यूजर्स को ज्यादा स्पेस मिलेगा। खास बात है कि इस फीचर का इस्तेमाल करने पर ऐप पूरी तरह से डिलीट नहीं किया जाता है। उस ऐप में यूजर्स का डाटा सेव रहता है। इस दौरान यूजर्स तय कर सकता है कि उसे वो ऐप इस्तेमाल करना है या नहीं।
ऐप कर सकेंगे एक्टिव
गूगल का कहना है, इस फीचर का इस्तेमाल करने के बाद जब ऐप को दोबारा यूज करना होगा तो बस यूजर को टैप करना होगा। ऐसा करते ही वो ऐप एक्टिव हो जाएगी।
ऐसे इस्तेमाल करें नया फीचर
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए गूगल प्ले स्टोर की सेटिंग्स में जाना होगा। यहां फीचर को इनेबल करना होगा। एक बार फीचर ऑन होने के बाद यह ऑटोमेटिकली काम करेगा। इसके लिए किसी भी तरह का मैनुअल इनपुट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जब भी यूजर लम्बे समय तक किसी ऐप को इस्तेमाल नहीं करेंगे तो यह फीचर अपना काम करेगा और स्टोरेज की समस्या मुक्ति दिलाएगा। अगर आपके फोन में स्टोरेज की समस्या रहती है, इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं।
Updated on:
21 Nov 2023, 8:29 PM IST
Published on:
21 Nov 2023, 8:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.