रायपुर. वर्तमान की बात करें तो अब साइबर ठग एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) यानी आवाज बदलकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला रायपुर में सामने आया है। जहां एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) तकनीक से एक छात्र की हूबहू आवाज बनाकर उसके पिता से ठगी कर ली। ठगों ने छात्र के पिता को कॉल किया। उनसे कहा, 'तुम्हारा बेटा हमारे कब्जे में है। एक लाख रुपए दो, नहीं तो उसे मार देंगे।' पिता ने बेफिक्री से कहा- वो तो स्कूल में है। कॉल करने वाले ने उसी समय फोन पर पिता से बेटे की बात करवा भी करवा दी। रोजाना कोई न कोई इन ठगों के झांसे में आकर अपने मेहनत के पैसे गंवा रहा है। बार-बार रायपुर पुलिस ऐसे अपराधों से बचने के लिए लोगों को सावधान भी कर रही हैं। इसके बाद भी लोग ठगी की वारदातों का शिकार हो रहे है। ऐसे में यदि पुलिस की जारी गाइडलाइन का पालन की जाए तो ठगी की वारदातों से बचा जा सकता हैं। जिनके साथ फ्रॉड हुआ है उनके लिए शिकायत नंबर भी जारी किया गया है। इस पर लोग अपने साथ हुई साइबर ठगी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे ठगी के दो घंटे के बीच 1930 पर शिकायत दर्ज करें या नजदीक के थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराएं, इससे ठगी की रकम रिकवर होने की संभावना अधिक रहती है। इधर, भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी अपडेट के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से सावधान रहने को लेकर चेतावनी जारी की है।