आज सुबह से चल रही तेज हवा
राजधानी रायपुर सहित आसपास से लगे जिलों में सुबह से तेज हवाएं चल रही है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौमस विभाग के अनुसार कोस्टल एरिया में ऊपरी वायु में एक चक्रवात बना हुआ है। जिसका असर छत्तीसगढ़ में दिख रहा है। वहीं, ये चक्रवात नार्थ की ओर आगे बढ़ेगा, वैसे ही मानसून की गति बढ़ेगी।
केरल में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की दी चेतावनी
मौसम विभाग ने मंगलवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि केरल में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। हालांकि केरल में चक्रवात वायु का प्रभाव नहीं पड़ेगा। 90 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जो 115 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती है।
दिल्ली में हो रही बारिश
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम सुहावना हो गया है। गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है। हालांकि धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान लगाया था कि दिल्ली में आज पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले हफ्ते भी मध्य और उत्तर भारत में लू का प्रकोप जारी रह सकता है। राजस्थान के कुछ स्थानों में पारा 50 डिग्री को पार कर सकता है।
मुंबई में मानसूनी तूफान का खतरा
अरब सागर में कम दबाव के चलते एक चक्रवाती तूफान तटीय इलाके की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग (Meteorological department) के मुताबिक इस तूफान के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश (Heavy rains) होगी। मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून (Monsoon weather) से पहले हो रही बारिश (monsoon season India) की वजह वो चक्रवाती तूफान है जो अरब सागर में उठा है। मुंबई में अगले 24 से 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।