रायपुर

बिलासपुर में महिला को जिंदा जलाया, दर्द से तड़पती रेलवे ट्रैक के पास मिली, सिम्स में कराया गया भर्ती

Woman burnt alive in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला बुरी तरह से झुलसी हुई मिली। लोगों ने पुलिस को सुचना दी। फिलहाल पुलिस की टीम जाँच में जुट गई है।

less than 1 minute read
Jan 28, 2023

Woman burnt alive in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक मामला सामने आया है। बिलासपुर में एक महिला को जिंदा जला दिया गया है। महिला रेलवे ट्रैक के पास दर्द से तड़प रही थी। इसी दौरान महिला की आवाज लोगों ने सुनी और पुलिस को जानकारी दी फिर महिला को (CIMS Bilaspur) सिम्स में भर्ती कराया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकरी के मुताबिक महिला सलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई पड़ी थी। इस बात की जानकारी लोगों ने पुलिस तक पहुंचाई और महिला को हॉस्पिटल पहुँचाया गया। बताया जा रहा है कि महिला 70 फीसदी जल चुकी है। महिला दर्द से बहुत ज्यादा तड़प रही थी। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि अभी वह बयान देनेकी स्थिति में नहीं है। पुलिस ने महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किया। लेकिन, महिला बयान नहीं दे पाई है। पुलिस जाँच में जुट गई है और CCTV की जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि महिला को किसी ने जलाया है। हांलांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं की गई है। हिला की उम्र 35 से 37 साल के बीच बताई जा रही है। उसके दाएं हाथ की उंगलियों में सोने की दो अंगूठी है, पैर की एक ऊंगली में बिछिया पहनी है और कान में सोने की टॉप्स पहनी है।

Published on:
28 Jan 2023 11:49 am
Also Read
View All

अगली खबर