14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान : मैंगो जूस सप्लाई के नाम पर महिला कारोबारी से करीब 85 लाख की ठगी

- रायपुर की महिला कारोबारी हुई ठगी की शिकार, तेलीबांधा इलाके का मामला.

less than 1 minute read
Google source verification
mango_juice.jpg

रायपुर। तेलीबांधा इलाके की एक महिला कारोबारी लाखों रुपए की धोखाधड़ी की शिकार हो गई। इसकी शिकायत पर पुलिस ने सिलीगुड़ी के दो कारोबारियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक रविग्राम तेलीबांधा निवासी रीता नेभवानी का निकिता मार्केटिंग के नाम से कारोबार है। वर्ष 2017 से वेस्ट बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित हंसराज एग्रोफ्रेश प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रायपुर में सीएंडएफ हैं। इसके लिए 51 लाख रुपए ऑनलाइन कंपनी के खाते में जमा किया गया था। हंसराज से मैंगो जूस की सप्लाई होती थी। माल आपूर्ति होने पर उसका समय-समय पर भुगतान किया जा रहा है।

इस बीच वर्ष 2019 में हंसराज कंपनी ने अचानक मैंगो जूस की आपूर्ति करना बंद कर दिया। माल आपूर्ति नहीं होने पर हंसराज कंपनी के डायरेक्टर सत्येंद्र सिंह और आदित्य सिंह से रीता और उनके बेटे ने जमा राशि वापस करने की मांग की, तो उन्होंने शीघ्र ही माल आपूर्ति करने का आश्वासन दिया। कई दिनों बाद भी माल की सप्लाई नहीं की गई।

इसके बाद पीड़ितों ने अपनी कुल राशि 84 लाख 57 हजार 901 रुपए वापस मांगे, तो रकम लौटाने से इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर पीडि़तों ने थाने में इसकी शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हंसराज कंपनी के डायरेक्टर सत्येंद्र सिंह, आदित्य सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।