27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FB में अंग्रेज का फोटो देख महिला को हुआ इश्क, फिर इस काम के लिए दिया 10 लाख, अब..

इसका फायदा उठाकर नाइजीरियन ठग ने महिला से 10 लाख रुपए ठग लिए।

2 min read
Google source verification
CG News

FB में अंग्रेज का फोटो देख महिला को हुआ इश्क, फिर इस काम के लिए दिया 10 लाख, अब..

रायपुर. सोशल साइट फेसबुक के भी कई साइड इफैक्ट्स हैं। राजधानी के एक कारोबारी की पत्नी भी इसकी शिकार हो गई। कारोबारी की पत्नी की फेसबुक में एक खूबसूरत अंग्रेज युवक से दोस्ती हो गई। प्रोफाइल फोटो में युवक के सुनहरे बाल, गठीले शरीर और आकर्षक चेहरा देखकर महिला उस पर फिदा हो गई। कुछ ही दिन में दोनों के बीच फेसबुकिया इश्क शुरू हो गया। इसका फायदा उठाकर नाइजीरियन ठग ने महिला से 10 लाख रुपए ठग लिए।

काफी दिनों बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसने अपने पति को कहानी सुनाई। इसके बाद पति ने सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कराया। पुलिस जांच में पता चला कि स्टीफन बनकर महिला को धोखा देने वाले का असली नाम चार्ली मगाने फ्रांज सीन है और वह नाइजीरियन नागरिक है। चार्ली अपनी गर्लफ्रेंड लिंडा के साथ दिल्ली में रहता है। पुलिस ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को सोमवार को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया।

फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद महिला युवक से शादी करना चाहती थी। महिला की भावनाएं जानने के बाद युवक ने उसे झांसा देकर 10 लाख रुपए ठग लिए। मामला पुलिस तक गया। पुलिस जब उस अंग्रेज युवक को पकड़कर रायपुर लाई, तो उसे देखकर महिला के होश उड़ गए। फेसबुक वाला उसका प्रेमी अंग्रेज नहीं था, बल्कि काले रंग का एक नाइजीरियन युवक था। उसके बेतरतीब बाल, काले चेहरे वाले मोटे युवक को देखकर महिला हैरान रह गई। उसे महिला तनाव में है।

यह है पूरा मामला

सिविल लाइन इलाके में रहने वाली महिला का अगस्त 2018 में फेसबुक में ब्रिटेन के स्टीफन एडवर्ड नामक युवक से दोस्ती हो गई थी। स्टीफन ने उससे शादी करने और उसे ब्रिटेन ले जाने का वादा किया। महिला उसके झांसे में आ गई। इसके बाद स्टीफन ने महिला को उसका वीजा, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज बनाने के नाम पर पैसा मांगना शुरू कर दिया। महिला स्टीफन पर भरोसा करके पैसा देती रही।

वह अलग-अलग किस्तों में स्टीफन को 10 लाख रुपए दे चुकी थी। स्टीफन ने अपने निजी प्लेन से उसे ले जाने माना एयरपोर्ट में आने का आश्वासन दिया। लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद उसने और पैसे मांगे। महिला को थोड़ा शक हुआ, उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। फिर स्टीफन ने महिला को धमकाना शुरू कर दिया। वह वाट्सऐप के जरिए भेजे गए महिला के फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे महिला घबरा गई। इसके बाद अपने पति को पूरी जानकारी दी।


कई महिलाओं से कर चुका है ठगी
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि चार्ली कई महिलाओं और युवतियों को इसी तरह ठग चुका है। चार्ली और उसकी गर्लफ्रेंड लिंडा फेसबुक में अलग-अलग नाम से आईडी बनाते हैं। महिलाओं से दोस्ती करते हैं और उन्हें शादी और विदेश ले जाने का प्रलोभन देकर ठगते हैं। चार्ली नाइजीरिया से व्यावसायिक वीजा पर भारत आया है और पिछले चार साल से दिल्ली में रह रहा है। उसकी गर्लफ्रेंड लिंडा मणिपुर की है।

ऐसे पकड़े गए आरोपी
स्टीफन के नाम से बने फेसबुक आईडी, मोबाइल नंबर और बैंक खातों की पुलिस ने बारीकी से जांच की। जिस नाम-पते से बैंक खाते खुलवाए गए थे, सब फर्जी थे। पुलिस को नाइजीरियन गिरोह का शक हुआ। इसकी बाद तकनीकी जांच के जरिए चार्ली का लोकेशन चंदन विहार दिल्ली में मिला। पुलिस ने उसके फ्लैट में दबिश देकर उसे पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से तीन लैपटॉप, चार मोबाइल, पासपोर्ट, पेनड्राइव आदि बरामद किया गया है।