
महिला ने थाने में फाड़ दिए खुद के कपड़े, फिर कर लगी ऐसी काम कि...
रायपुर. जेल में बंद अपने भाई पर हमले से नाराज एक महिला बदमाश ने बुजुर्ग पर चाकू से हमला करवाया। बाद में थाने में खुद के कपड़े फाड़कर जमकर हंगामा किया। बाद में उसे किसी तरह काबू करके पुलिस ने जेल भेजा। कोतवाली इलाके में गुंडागर्दी, गांजा तस्करी और सट्टा चलाने के लिए कुख्यात महिला बदमाश मोनिका सचदेव ने रविवार की रात अपने गुंडों मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद मुस्तईन को निगरानी बदमाश मुकेश गुप्ता के 59 वर्षीय पिता अरविंद गुप्ता के पास भेजा। दोनों ने अरविंद से पैसे की मांग की। नहीं देने पर जान से मारने की नियत से अरविंद पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद भाग निकले।
इसकी शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मोनिका, अशरफ और मुस्तईन को गिरफ्तार किया। मोनिका को लेकर पुलिस जैसे ही थाने पहुंची। उसने वहां हंगामा शुरू कर दिया। गिरफ्तारी फार्म में हस्ताक्षर नहीं किए और उसे फाड़ दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश, तो उसने अपने कपड़े फाड़ लिए और अर्धनग्न हो गई। उसके अर्धनग्न होने की हरकत से पुरुष पुलिसकर्मी पीछे हट गए।
महिला पुलिसकर्मियों ने उसे अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। वह उनसे भी धक्कामुक्की करने लगी। किसी तरह पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया और कोर्ट में पेश किया। न्यायालय में भी वह हंगामा करने लगी। पुलिस ने मोनिका व उसके साथियों के खिलाफ धारा 386 और 327 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा।
गैंगवार की स्थिति
कोतवाली इलाके में अवैध कारोबार के चलते बदमाशों के गु्रप में गैंगवार की स्थिति बन गई है। गांजा तस्कर और सटोरिया रवि साहू और मोनिका व पूजा के बीच पुराना विवाद है। दोनों अवैध कारोबार करते हैं। रवि के लिए मुकेश काम करता है। रवि के जेल जाने के बाद से मुकेश काम संभाल रहा था। धंधे को लेकर मुकेश और मोनिका के बीच अक्सर विवाद होता था। मुकेश जेल गया, तो वहां मोनिका का भाई कालू मिल गया। उस पर उसने हमला करवा दिया था।
जेल में मारपीट का बदला बाहर लिया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोनिका का भाई कालू हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। कुछ दिन पहले ही कोतवाली इलाके के निगरानी बदमाश मुकेश गुप्ता को पुलिस ने जेल भेजा था। मुकेश और कालू के बीच पुरानी दुश्मनी है। मुकेश ने जेल में कालू पर हमला कर दिया।
इसकी जानकारी मोनिका को मिली। इसका बदला लेने के लिए मोनिका ने मुकेश के पिता अरविंद पर हमला करवाया। उल्लेखनीय है कि मोनिका की बहन पूजा सचदेव पहले से जेल में है और पति जियाउल हक को दो दिन पहले ही पुलिस ने जेल भेजा था। वह चाकू लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत उसे जेल भेज दिया।
Updated on:
30 Oct 2018 08:14 pm
Published on:
30 Oct 2018 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
