1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिल्डिंग में काम के दौरान छत से नीचे गिरा मजदूर, अस्पताल में तोड़ा दम… परिवार में मातम

बिल्डिंग में बालाघाट का योगेश गौतम भी दूसरे मजदूरों के साथ काम करता था। काम के दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गए।
less than 1 minute read
Google source verification

Raipur News: कबीर नगर इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम के दौरान एक युवक नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मामले में पांच माह बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक हीरापुरा के निर्माणाधीन बिल्डिंग में बालाघाट का योगेश गौतम भी दूसरे मजदूरों के साथ काम करता था। काम के दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई और उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार हेमंत बासमीर के खिलाफ पांच माह बाद अपराध दर्ज किया है। दरअसल ठेकेदार ने काम के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे।