ताबीर हुसैन @ रायपुर. 8जून को विश्व महासागर दिवस है। वैसे तो छत्तीसगढ़ में एक भी समुद्री सीमा नहीं है लेकिन पुरी सबसे नजदीक है। शायद यही वजह है कि राजधानीवासी वहां जाना पसंद करते हैं। रायपुर से होकर दुर्ग पुरी, अहमदाबाद पुरी, सूरत पुरी, जोधपुरी एक्सप्रेस गुजरती हैं। इसमें छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों से हजारों लोग पुरी जाते हैं। हां ये जरूर है कि राज्य में कई मनोहारी झरने हैं जहां लोग टाइम स्पेंड करते हैं लेकिन बहुत कम वाटरफॉल हैं जो सालभर चलते हैं। ऐसे में उनके पास पुरी बीच ही बेस्ट ऑप्शन रह जाती है। आज हमने कई बीच लवर्स से बात की और उनके संस्मरण जाने।
अविस्मरणीय क्षण होते हैं
मैंने देश-विदेश बी बीचेज घूमी हैं। वे बहुत अविस्मरणीय क्षण होते हैं जब आप समुद्री किनारों की सैर करते हैं। बीच जाते हैं तो वहां डिहाइड्रेशन ज्यादा होती है। पीने का पानी और चटाई जरूर लेकर जाएं। धूप से बचने के साधन रखें।
नीले पानी में लहरों का साथ रहता है यादगार
अब तक मैं पुरी, विशाखापट्टनम, गोवा, मरीन बीच चेन्नई, गुजरात, ड्यू, पांडिचेरी घूम चुकी हूं। सभी बेहद सुंदर, आध्यामिक, आनंद की ओर आकर्षित करना हुआ तट रहा। सबसे से अच्छा ड्यू का समंदर लगा , वहां पर एक जहाज भी है जिसका उपयोग विश्व युद्ध में हुआ है। नीला पानी बहुत ज्यादा अट्रैक्ट किया। वहीं पास में शिव ***** था जहां पर समंदर के लहरें शिवजी को नहलाते हुए वापस होके फिर से पूरी वेग से लहरों का आना रोमांचित कर रहा था। सभी समंदर का अलग-अलग अनुभव रहा है। पुरी का तट धार्मिक स्नान से जुड़ा तो वाइजाक को उपर से देखना बेहद रोमांचित किया। आप ऊपर से समंदर की लहरों की हद को देख सकते हैं। मरीन बीच बेहद ही खूबसूरत है। नीला पानी आपको दूर से अपनी ओर खींचता सा प्रतीत होता है। गुजरात में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के किनारे समंदर की खूबसूरती बढ़ते जाती है। पांडिचेरी के सभी बीच बेहद खूबसूरत है। कहीं वाटर स्पोर्ट का बड़ा स्थान है। आप हर जगह हर चीज का आनंद ले सकते हैं। पर रॉक बीच सबसे सुंदर लगा। देश-विदेश से लोग यहां आकर अपनी संस्कृति से परिचय करवाते हैं और खुद भी एक बेशकीमती सांस्कृतिक धरोहर के आनंद में डूब जाते है। गोवा में क्रूज में आर्केस्ट्रा के साथ घूमना अलग आनंद की अनुभूति देता है। गोवा बीच में आप डालफिन देख सकते हैं। जहाज में समंदर की बीच में मछलियों की जल क्रीड़ा का आनंद ले सकते हैं। बारिश के दौरान अलर्ट रहना चाहिए क्योंकि समंदर की लहरों का जोर बरसात में ज्यादा होता है। कोस्टल गार्ड की चेतावनी को मानना चाहिए। वाटर स्पोर्ट बिना गाइड के बिलकुल नहीं आजमाना चाहिए। सावधानी से की गई यात्रा सुखद होती है। आप सभी एक बार जरूर से समंदर के तटों का आनंद जरूर लीजिए।
गीता शर्मा, लेखिका
बीच के किनारे बैठकर सनसेट देखने का अलग ही मजा है
मैं अब तक गोवा, मुंबई, पुरी, विजाग, द्वारिका, सोमनाथ, चेन्नई, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और त्रिवेंद्रम घूूम चुका हूं। देखने में सबसे अच्छा गोवा है पर लहरों का असली मजा पूरी में है। मुझे समुंदर किनारे केमल एंड हॉर्स राइडिंग कर लोकल फूड्स को एंजॉय करना अच्छा लगा। बीच के किनारे बैठकर सनसेट देखने का अलग ही मजा है। सबसे जरूरी है सन स्क्रीन लोशन और क्रीम। मोबाइल वाटर प्रोटेक्टर्स कवर। वैसे होटल बीच के पास है तो किसी भी चीज की जरूरत नहीं। खाने-पीने की चीज बीच में आसानी से मिल जाती है। अगर दूर है होटल तो बैग, पॉलिथीन और क्लॉथ एंड पर्सनल केयर जो नहाने के बाद लगेगा।
विजय शर्मा, एकाउंटेंट
केमल राइड अच्छा लगता है
समुद्री किनारों से मुझे बहुत लगाव है। मैं अब तक केरल, पांडिचेरी, मुंबई और विजाग जा चुकी हूं। इसमें गोवा और पांडिचेरी ज्यादा अच्छा लगा। पुरी बीच में केमल राइड का मजा, जुहू में आइस्क्रीम, गोवा में शाम को खाने का मजा। इसके अलावा समुद्री किनारों की दुनिया ही अलग होती है। बीच पर जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। अगर कोई स्किन की एलर्जी हो तो नारियल तेल लगा सकते हैं। सेल्फी स्टिक जरूर साथ रखें। वाटरप्रूफ बैग का होना भी जरूरी है।
साक्षी जोशी, होम बेकर
रशीकोंडा में बोटिंग का लुत्फ
मैंने वाइजक घूमा है। यहां की खासियत है कि बहुत सारी बीच हैं। इनमें सबसे अच्छी रशीकोंडा है। यहां मैंने फैमिली के साथ बोटिंग का मजा लिया। आप जाएं तो वाटर बोतल और वाटर प्रूफ बैग जरूर साथ रखें। ऐसे मौके पर शूज भीग जाएंगे इसलिए स्लीपर ही पहनें। हैट कैरी करें और आनंद लें।
लीजा चौहान, आर्ट एंड क्रॉफ्ट मेकर
रीफ्रेश होकर लौटते हैं
वैसे तो मैं कई बीच घूम चुका हूं। सबसे ज्यादा पुरी गया हूं क्योंकि यह सबसे पास पड़ता है। मुझे कोंकण सबसे अच्छा लगा। यहां एक अलग तरह का सुकून है। मेरी वाइफ निधि की भी फेवरेट बीच कोंकण बहुत पसंद है। जब आप किसी समुद्री किनारे जाते हैं तो रीफ्रेश होकर लौटते हैं। एक अलग सी शांति और सुकून आपको मिलता है।
संदीप टिकरिहा, सरकारी अधिकारी
मन की उलझनों का मिलता है जवाब
मैं कन्याकुमारी, केरल, विशाखापटनम और पुरी के बीच घूम चुकी हूं। सागर की लहरें मन में एक अलग ही ऊर्जा का अहसास दिलाती हैं। समुद्र में चल रहा शोर मन में चल रहीं कई उलझनों का जवाब दे देता है। मुझे बहुत ही शांति का अनुभव देता है।
प्रीति सतपथी, शिक्षाविद्
जीवन का सबसे खूबसूरत पल
मैं बीच लवर हूं। गायकी मैरा पैशन है और समुद्री किनारे खूबसूरत पल। ऐसे खूबसूरत पल जो हमेशा मेरी यादों में रहते हैं। मैंने तीन-चार बीचेज घूमे हैं लेकिन पसंदीदा पुरी है।
अनुपमा मिश्रा, सिंगर
फैमिली के साथ लिया आनंद
मैंने परिवार के साथ बीच का आनंद लिया था। मेरी फेवरेट बीच पुरी है। शाम को रायपुर से ट्रेन में बैठो और सुबह 11 बजे तक पुरी पहुंच जाओ। ट्रेन की सुविधा तो है ही पुरी का समुद्र हमें पुकारता भी है।
पल्लवी मित्रा, गृहिणी