11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1043 वर्दीधारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड मे नाम हुआ दर्ज़

Golden Book of World: इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में राजनांदगांव में तिरंगा निकाली गई.

2 min read
Google source verification
,

,

Golden Book of World: राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में स्वतंत्रता दिवस पर राजनांदगांव के पुलिस बल द्वारा एक भव्य तिरंगा मार्च निकला गया. आज़ादी का अमृत महोत्सव का जश्न दुनिया के कोने-कोने में दिखा. ठीक वैसे ही छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भी आज़ादी का अमृत महोत्सव का उत्साह देखने को मिला. इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में राजनांदगांव में तिरंगा निकाली गई. इस तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. बता दें यह तिरंगा यात्रा इस तिरंगा यात्रा को दिग्विजय स्टेडियम से निकला गया था. और फिर निकलकर शहर के चौक-चौराहों से गुजरते हुए पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में सम्पन्न किया गया.

इस तिरंगा यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स आकाश मरकाम, न.पु.अ./डी.एस.पी. नेहा वर्मा जिला बल, आईटीबीपी, सीएएफ और पीटीएस राजनांदगांव के जवान तथा एन.सी.सी. केडेट्स और स्काउट के 1043 वर्दीधारियों ने भाग लिया. जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार अमृत महोत्सव के अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में राजनांदगांव में तिरंगा निकाली गई.

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड मे नाम हुआ दर्ज़
तिरंगा यात्रा दिग्विजय स्टेडियम से निकलकर शहर के चौक-चौराहों से गुजरते हुए पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुई. जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है. तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए (हमर तिरंगा हर घर तिरंगा) का नारा देकर प्रेरित किया गया.