
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
रायपुर
अभनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया था। मृतक का एक लड़की से लव अफेयर था। इसकी जानकारी लड़की के भाई को हो गई। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम गिरोला के नरवा तालाब में 8 दिसंबर को एक युवक की लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्त गिरधारी रात्रे के रूप में हुई। शव में धारदार हथियार से वार के कई निशान थे। इससे अभनपुर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरधारी आखिरी बार हेमलाल और प्रमोद के साथ दिखा था। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और पूछताछ की। शुरुआत में दोनों हत्या करने से इनकार किया। पुलिस की सख्ती के बाद गिरधारी की हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उनके रिश्ते की बहन से मृतक का प्रेम-प्रसंग था। इसके चलते उसकी हत्या की।
Published on:
08 Dec 2023 06:55 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
