30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जुझारपुर डैम में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत

दोस्तों के साथ जुझारपुर डैम नहाने गया था बालक....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Amit Mishra

•

Updated: 15 Nov 2018, 11:32 AM IST

news

जुझारपुर डैम में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत

रायसेन। जिले के थाना गैरतगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिली के एक 13 वर्षीय छात्र की नहाते समय जुझारपुर डैम के गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई है।
छात्र बुधवार को दोपहर अपने दोस्तों के साथ जुझारपुर डैम नहाने गया। मगर वह फिर जिंदा वापस नहीं आ सका। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालवाया फिर मर्ग कायम कर पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

गहरे पानी में छात्र ने लगाई थी छलांग....
वहीं मृतक किशोर की अचानक हुई मौत ने परिजनों को गमजदा कर दिया है। इस दुखद घटना से सिली गांव में मातम छा गया है।

गैरतगंज थाना प्रभारी आशीष चौधरी ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब एक बजे 13 वर्षीय कक्षा 6वीं का छात्र संदीप आदिवासी पुत्र रमेश आदिवासी निवासी ग्राम सिली अपने दोस्तों के साथ समीप के जुझारपुर डैम में नहाने गया। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया।

तैराकों व ग्रामीणों की मदद से निकाला शव.....
वह छलांग लगाते हुए डैम में कूदा लेकिन वह वापस नहीं आ सका। इस घटना की सूचना बच्चों ने तत्काल घर पहुंचकर परिजनों को दी। परिजनों ने यह सूचना गैरतगंज थाना पुलिस को दी।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और तैराकों की मदद से शव को पानी से बाहर निकालकर गैरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा शव का पोस्ट मार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।


तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत.....

उधर औबेदुल्लागंज के मित्तल पेट्रोल पंप के सामने एक डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह तीन बजे वार्ड-13 में रहने वाला 24 वर्षीय अजय ठाकुर पिता महेंद्र सिंह ठाकुर भोपाल से औबेदुल्लागंज अकेला बाइक से आ रहा था कि एक अंधी गति से भाग रहे बेलगाम डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें अजय की मौके पर ही मौत हो गई।