2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

89 अधिकारी-कर्मचारियों का दोबारा से किया मेडिकल फिटनेस

विकलांग अधिकारी कर्मचारियों की लगाई विस चुनाव में ड्यूटी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Shibu lal yadav

•

Updated: 26 Oct 2018, 3:52 PM IST

news

89 अधिकारी-कर्मचारियों का दोबारा से किया मेडिकल फिटनेस

रायसेन। विधानसभा चुनाव में विकलांगों से लेकर आंखों के मरीजों ,हार्ट के मरीजों किडनी कैसर रोगों से पीडि़त अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है।जिस कारण वे बेहद परेशान हैं। जबकि हर बार के चुनावों में महिलाओं को चुनावी ड्यूटी से मुक्त रखा जाता है।

लेकिन इस बार गंभीर बीमारियों से पीडि़तों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस कारण इन बीमारों को विस चुनाव ड्यूटी से मुक्त होने में पसीना बहाना पड़ रहा है।

मेडिकल बोर्ड किया गया आयोजित.....

गुरूवार को सुबह से दोपहर एक बजे तक जिला अस्पताल की ओपीडी के सेकेंड फ्लोर पर मेडिकल बोर्ड आयोजित किया गया । जिसमें 96 अधिकारी कर्मचारियों ने लंबी-लंबी कतारों में घण्टों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मेडिकल बोर्ड कमेटी में सिविल सर्जन डॉ.बीबी गुप्ता, मेडिकल आफीसर डॉ.एमएल अहिरवार,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.एसी अग्रवाल,अर्थोपोडिक सर्जन डॉ.देव पुजारी ,आरएमओ डॉ.यशपाल सिंह बाल्यान आदि मौजूद रहे।

अधिकारी और कर्मचारियों को मिला झटका....

मेडिकल बोर्ड समिति के इन चिकित्सकों ने दोबारा से इन अधिकारी कर्मचारियों की मेडिकल जांच कराई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह जिला निर्वाचन शाखा कार्यालय रायसेन भेजी जाएंगी। आगामी 28 नवंबर को रायसेन जिले की चारों विधानसभा सीटों पर होने जा रहे विधानसभा चुनाव में ड्यूटी से बचने के लिए खुद को गंभीर बीमार बताने वाले 586 अधिकारी और कर्मचारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर एस प्रिया मिश्रा ने जोरदार झटका दिया है।


शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड में नाक ,कान औरगले के मरीज अधिारी कर्मचारी अपने जांच डॉ.पीएस ठाकुर से करवा सकते हैं। सिविल सर्जन डॉ.बीबी गुप्ता ने बताया कि गुरूवार को 89 अधिकारी कर्मचारियों की जांचें कराई गईं।

मिल सकती है अनिवार्य सेवानिवृत्ति...

कलेक्टर एवं जिला रिटर्निंग अधिकारी डॉ.एस प्रिया मिश्रा ने ऐसे लापरवाह 586 अधिकारी और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करके 24 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए कहा जिन्होंने मेडिकल सर्टिफिकेट प्रमाण पत्र पेश करके कार्य करने में सक्षम न होना बताया है।


इतने लोगों ने बताया था अस्वस्थ...
कलेक्टर ने जवाब नहीं मिलने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति लेने देने का आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। यहां पर आपको हम बता दें कि जिले की चारों विधानसभाओं में मतदान अधिकारी के रूप में 6 हजार 191 अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, इनमें से 586 से लोगों ने मेडिकल बोर्ड का सटिर्फिकेट लगाकर अस्वस्थ होने का कारण बताया है।


कारण बताओ नोटिस जारी ....
कलेक्टर ने ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों को 24 घंटे में जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसकी फाइल दोबारा से मेडिकल बोर्ड में गुरूवार को डॉक्टरों के समक्ष उपस्थित होकर शारीरिक फिटनेस प्रामण्ध पत्र देने के आदेश दिए हैं। नोटिस में कलेक्टर ने कहा है कि मेडिकल सर्टिफिकेट के मुताबिक आप कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए क्यों न आपकी अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्रवाई की जाए?