27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की ने फोन लगाया तो आपस में भिड़ी छात्राएं

पीजी कालेज में सामने आया मामला, प्राचार्य ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Amit Mishra

•

Updated: 26 Oct 2018, 2:45 PM IST

news

बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की ने फोन लगाया तो आपस में भिड़ी छात्राएं

गुना मोहर सिंह लोधी की रिपोर्ट...

पीजी कालेज में गुरुवार को बॉयफ्रेंड को लेकर दो छात्राएं आपस में भिड़ गईं और आधा घंटा तक हंगामा होता रहा। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस की निर्भया टीम कालेज में तैनात करना पड़ी। कालेज प्राचार्य ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामला शांत कराया।

दरअसल, स्नातक कक्षा की दो छात्राएं इसलिए भिड़ गईं कि एक ने दूसरी छात्रा के बायफ्रेंड को फोन लगा दिया और कई बार फोन पर बात कर ली। इस पर से बात बिगड़ गई। जबकि बायफ्रेंड प्रथम सेमेस्टर में पढऩे वाले हैं।

आधा घंटा चला हंगामा....
दोपहर में करीब एक बजे कालेज के बाहर छात्राएं भिड़ी तो दूसरे छात्र भी तमाशा देखने पहुंच गए। दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज चली। पहले तो किसी को समझ नहीं आया, जब स्थिति मारपीट की बनने लगी और अभद्र भाषा का उपयोग होने लगा तो छात्रों को मामला समय आया। इसके बाद कालेज प्रबंधन को मामले की जानकारी दी।

स्कूल व कॉलेजों में बढ़ रही इस तरह की घटनाएं
लोगों ने बताया कि स्कूल व कॉलेजों में लगातार मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है। स्टूडेंटों में आपस में मारपीट की घटनाओं से न केवल स्कूल कॉलेज बाल्कि अभिवावक भी परेशान है। अभिवावकों का कहना है कि जब भी स्टूडेंटों में मारपीट की घंटनाए सामने आती है तो स्कूल और कॉलेज प्रशासन कार्रवाई करने के बजाए मामले को दबाने या फिर सुलझाने का काम करने में लग जाते है जिस कारण स्टूडेंटों में डर नहीं रहता। अगर स्कूल व कॉलेज प्रशासन सख्त कार्रवाई करे तो शायद ऐसी घटनाओं में कमी आ सकती है।

निर्भया टीम पहुंची
पुलिस की निर्भया टीम भी इस घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर छात्रा से बात करने आए लड़के मौके से गायब हो गए। उधर, इसके बाद दोनों छात्राएं और उनके परिजन कालेज प्रबंधन के पास पहुंचे। कालेज प्रबंधन ने दोनों पक्षों की बात सुनी, इसके बाद सुलह करा दी।


छात्राओं के बीच विवाद हो गया था, हमनें दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामला शांत करा दिया है। स्नातक की छात्राएं हैं।
-प्रो. बीके तिवारी, प्राचार्य पीजी कालेज