
eid
रायसेन. दाऊदी बोहरा समाज के लोगों ने गुरूवार को ईदुल फितर का त्यौहार असीम उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया। मीठी ईद की नमाज जमाली हॉल पुराना बस स्टैंड में जामिया सूरत से आए मुल्ला इब्राहिम भाई ने बोहरा समाज के लोगों को गुरूवार को फजिर की नमाज करीब साढ़े पांच बजे अदा कराई।
ईदुल फितर का खुदवा भी पढ़ा गया। दाऊदी बोहरा समाज के लोगों ने सामूहिक दुआ पढ़ते समय मौला ताला से अच्छे कारोबार, अच्छी बारिश और लोगों की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की। इसके बाद बच्चों का मदेह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। साथ ही बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
फिर बोहरा समाज के लोग मीठी सिवईयां खीर खुर्रम, दही बड़ों की दावत में शामिल हुए। बाद में दाऊदी बोहरा समाज के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईदुल फितर की दिली मुबारकवाद दी। महिलाओं व बच्चों युवा में भी ईद को लेकर उत्साह नजर आया।
लोग पारंपरिक पोशाक में पहुंचे जमाली हॉल
रमजान माह में बोहरा समाज के लोग इबादत में मशगूल रहे। इस अवसर पर अलसुबह सूर्याेदय के बाद फजिर की मीठी ईद पर विशेष नमाज बोहरा समाज के लोग पारंपरिक पोशाक व बच्चे रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर जमाली हॉल पहुंचे।
जामिया सूरत से आए मुल्ला इब्राहिम भाई ने बोहरा समाज को यह पैगाम देते हुए कहा कि हर एक समाज के लोगोंं की मदद में कभी पीछे नहीं हटें। अपने कारोबार के साथ गरीबों की मदद करें और मधुर व्यवहार हमेशा बनाकर रखें। बोहरा समाज के बिरादरी भोज में भी हमेशा सहयोग करते रहें।
समाज में पौधरोपण से लेकर अन्य रचनात्मक कार्य भी करते रहें। इस अवसर पर दाऊदी बोहरा समाज के अध्यक्ष मुल्ला अबुल हसन फखरी, समाजसेवी मुल्ला लियाकत अली, मुस्तफा फखरी, जूजर भाई, डॉ. अब्बास हसन, कमर हसन फखरी, शब्बीर भाई, बुरहानुद्दीन, नसरीन जावेद, रूकैया आदि उपस्थित रहे।
वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने भी मीठी ईद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजर से मीठी सिवइयां, फैनी के ठेलों से किराना सामग्री आदि की खरीदी प्रारंभ हो गई है। साफ सफाई के साथ ही दुकानों पर पकवानों का कच्चा माल भी सज गया है।
Published on:
15 Jun 2018, 10:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.