
भीषण गर्मी से लोग परेशान, तीसरे दिन भी पारा 40 के करीब
रायसेन. अप्रैल माह अब समाप्ति की ओर है, वहीं गर्मी का असर भी तेज होता जा रहा। माह के शुरुआती दौर भी गर्मी ने अपना प्रभाव ज्यादा दिखाया था। करीब दस दिन पहले हुए मौसम में बदलाव के बाद ठंडक रही थी। लेकिन अब सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे और गुरूवार को दूसरे दिन भी भीषण गर्मी का अहसास लोगों को हुआ। गुरूवार सुबह नौ बजे से ही सूरज ने आंखे तरेरना शुरू कर दी और दोपहर जैसे हालात नजर आने लगे थे।
दोपहर दो बजे तो आसमान से आग बरसने जैसी स्थिति बनी रही। लोग को चिलचिलाती धूप में बेहाल किया। एक दिन पहले बुधवार को भी यही हालात रहे थे। बुधवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि गुरूवार को तापमान में एक डिग्री की कमी आई और दोपहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन गर्मी का असर कम नहीं हुआ। तीखी धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को जमकर सताया।
लग्र सरा का दौर होने के कारण बाजारों में चहल-पहल रही। लेकिन ज्यादातर लोग धूप से बचाव के लिए तौलिया, चश्मा लगाकर निकले। तो महिलाएं, युवतियों ने तीखी धूप से बचाव के लिए नकाब का सहारा लिया। वहीं शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर भी दोपहर से लेकर शाम तक खासी चहल-पहल दिखाई दी।
Published on:
27 Apr 2019 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
