2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्माणाधीन भवन में पड़ीं दरारें

सड़क की दरारों में भरा जा रहा डामर, वेेयरहाउस की दीवारों का गिर रहा प्लास्टर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jagdeesh Ransurma

•

Updated: 20 Jul 2016, 11:13 PM IST

raisen

raisen


सिलवानी. नगर में कृषि उपज मण्डी प्रबंधन की लापरवाही व अनदेखी के कारण निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं। मण्डी परिसर में निर्माण क ार्य में ठेकेदार की मनमानी के चलते घटिया निर्माण किया गया है। जिस पर इंजीनियर, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की नजर नहीं पहुंच पाई है। जबकि मंडी परिसर में निर्माण कार्यों के लिए शिलान्यास विदेश मंत्री व क्षेत्रीय सांसद सुषमा स्वराज द्वारा किया गया था।


मण्डी भवन का कार्य पूरा होने से पहले ही दरारें आने लगी है। निर्माण में घटिया ईंट, लोहा तथा हल्के स्तर की गिट्टी, रेत का उपयोग किया गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और इंजीनियरों की मिलीभगत से घटिया निर्माण हुआ है। कृषि उपज मण्डी बनने के बाद से ठेकेदार दो बार सड़क का निर्माण कर चुका है। लगभग साल भर में ही घटिया निर्माण की पोल खुल रही हैं।

परिसर में बनी सड़क जगह-जगह से तरक गई थी जिसकी जानकारी लगते ही ठेकेदार ने आनन-फानन में सड़क के ऊपर सड़क का निर्माण करा दिया। इसके अलावा परिसर में बनी अधिकतर सड़को में दरारें आ गई। जिसमें ठेकेदार के द्वारा आनन फानन में डामर भर के इसको छुपाने की कोशिश की गई है। निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा लीपा पोती कर लाखों रुपए का गोलमाल किया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की कल्पना को ठेंगा दिखाया जा रहा है। कृषि मण्डी में हो रहे घटिया निर्माण के होते हुए यह कल्पना नहीं की जा सकती है। इसको लेकर मण्डी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने भी मण्डी बोर्ड में इसकी शिकायत की है। बोर्ड के अधिकारियों ने भी इस पर चुप्पी साध रखी है।