बुधवार को दोपहर करीब सवा 2 बजे जिले के सुल्तानगंज तहसील बेगमगंज के नजदीक खमरिया निवासी 40 वर्षीय रेवाराम धानक पिता खिंतई धानक गंभीर बीमार होने पर जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां इलाज के दौरान बुधवार को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से ही दोपहर सवा 2 बजे के बाद शाम 7 बजे तक पुरुष वार्ड में वह शव चादर में लिपटा करीब पांच घंटे तक पड़ा रहा। इस दौरान मेल वार्ड में भर्ती कई मरीज और उनके परिजन दहशत के चलते बाहर चले गए। कुछ मरीज पलंग पर रहे, लेकिन शव को देखकर डर बना रहा।