18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी

नवरात्रि में रात्रि आठ से दस बजे तक मुख्य मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन

1 minute read
Google source verification
नवरात्रि में रात्रि आठ से दस बजे तक मुख्य मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी

उदयपुरा. आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को देखते हुए शनिवार शाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान, टीआइ मांगीलाल भाटी सीएमओ उमेश शर्मा जेई अनुराग सिन्हा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शांति पूर्ण त्योहार मनाने को लेकर अपने सुझाव दिए। जिनपर अधिकारियों ने गंभीरता से विचार किया।
रात्रि 8-10 बजे तक मोटर साइकिल और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
चर्चा में कानून व्यवस्था पर बात करते हुए थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी के सहयोग की आवश्यकता बताई। बैठक में तय हुआ कि नवरात्रि पर्व के दौरान रात्रि आठ बजे से दस बजे तक मोटर साइकिल और चार पहिया वाहन झांकियों वाले मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

श्रद्धालु आठ बजे से पहले दर्शन कर लें
वाहन लेकर दर्शन करने वाले श्रद्धालु आठ बजे से पहले दर्शन कर लें। दशहरा पर होने वाले देवी जागरण की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष गिरजेश प्रताप सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत, केशव पटेल, शिब्बूलाल साहू, राजेन्द्र रघु, आशीष धाकड़, लक्ष्मण धाकड़, मुन्नाबाबू लोधी, तनवीर कुरैशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

शांति सद्भाव से मनाएं त्योहार
सुल्तानपुर. नवरात्रि, दशहरा पर्व को लेकर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक रखी गई। इसमें शांति, सद्भाव से त्योहार मनाने पर चर्चा की गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित होने वाले झांकी पंडालों और प्रतिमाओं के विषय में अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी हासिल की। इस मौके पर नायब तहसीलदार पलक पीडिया, सौरभ मालवीय, टीआई रंजीत सराठे, एसडीओ वन रुही हक, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष कमोद मीणा, मंडल अध्यक्ष हेमराज मीणा, किशोर रामानी, रमेश शर्मा, राधाकृष्ण आडवाणी, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रकाश पटेल, बाबू भाई मंसूरी, छोटे भाई, पार्षद दानिश खान, विनोद सोनी, राकेश गौर आदि उपस्थित रहे।