
नौतपे का पहला दिन : सूर्यदेव ने रोहिणी नक्षत्र में किया प्रवेश
रायसेन। शुक्रवार को गर्मी के तेवर काफी तेज हो गए हैं। नौतपे का पहला दिन शुक्रवार को तापमान का पारा 44.5 डिग्री जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम पारा भी 33 डिग्री रहा। दोपहर 1 से 3 बजे के बीच आसमान पर बादल छाए रहे उनके बीच सूरज के लुपाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर के समय गर्मी में उमस व तपिश के कारण लोग बेहाल हो गए।
कूलर पंखों की हवा भी बेअसर रही। गर्मी के साथ लोगों को उमस ने बेचैन करके रख दिया। शुक्रवार 25 मई से रोहिणी नक्षत्र की शुरूआत हुई जो 3 जून तक चलेंगे। धर्मशास्त्री पंडित ओमप्रकाश शुक्ला सौजना, ज्योतिषि नंद किशोर सक्सेना देव नगर ने बताया कि मंगल और केतू का संयोग इस बार रोहिणी में प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति बनाएगा। इस बीच भीषण गर्मी के अलावा बारिश के योग ? हैं। यानि रोहिणी गलेगी।
मालूम हो कि गुरूवार को जहां दिन का तापमान मौसम विभाग ने साढ़े 45 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 31 डिग्री जा पहुंचा। दिन और रात का तापमान इतना अधिक फिलहाल अभी तक कभी नहीं रहा। गर्मी के साथ-साथ अब मौसम विभाग ने धूल भरी आंधियां चलने की संभावनाएं जतायी जा रही हैं।ऐेस में ओले भी गिर सकते हैं।
इसलिए अधिक गर्म रहते हैं नौतपे .....
सूर्य ग्रह रोहिणी नक्षत्र में पृथ्वी के सबसे अधिक नजदीक आ जाता है।सूर्य के नजदीक आ जाने से उसकी किरणों का सीधा असर धरती पर पड़ता है।इसीलिए नौतपोंके दौरान सबसे अधिक गर्मी तपिश और उमस भी बढ़ जाती है तापमान भी बढ़ जाता है।आमजनों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने पर लू तक लग जाती है।
मंगल,केतू ग्रह के साथ होने से आंधी, तूफान की संभावना
शुक्रवार 25 मई से नौतपों की शुरूआत हो गई है। दोपहर 2.19 मिनट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया। इन नौतपों के दौरान मंगल व केतू ग्रहों के समीप होने आंधी तूफान के योग बनेंगे। इससे भारी नुकसान भी हो सकता है। इस बार वास्तव में ग्रह नक्षत्रों की यह चाल बता रही है कि इस बार नौतपे मिलेजुले रहेंगे।
यानि गर्मी के साथ सामान्य व आंधी बारिश की बौछारों के साथ ओले गिरने की संभावना भी रहेगी। शुक्रवार से नौतपों की शुरूआत हुई। शुरूआत के 9 दिन जमकर तपते हैं इसीलिए इसे नौतपा कहा जाता है। हालांकि रोहिणी 8 जून को समाप्त होगी। नौतपों से पहले ही पिछले एक हफ्ते से लोग तेज गर्मी उमस, लू के थपेड़ों के बेहाल हैं। गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर निकलना भी बड़ा मुश्किल हो रहा है।
गुरूवार से एक बार फिर से दिन का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ एमएस तोमर ने बताया कि फिलहाल मौसम अभी ऐसा ही बना रहेगा। उत्तर पश्चिम दिशाओं की तरफ से चलने वाली धूल भरी हवाओं की रफ्तार 15 से 28 किमी प्रति घंटे की गति सेचल रही हैं।

Published on:
25 May 2018 08:26 pm

बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
