
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फिल्म की शूटिंग करने आई
रायसेन. एमपी अब बालीवुड के फिल्मकारों को लुभा रहा है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग की जा रही है। फिल्म की शूटिंग के लिए कलाकारों को रायसेन और उसके आसपास की लोकेशन भी खूब भा रहीं हैं। यही कारण है कि यहां अब कई फिल्म स्टार शूटिंग के लिए आ रहे हैं। प्रख्यात फिल्म एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी यहां अपनी फिल्म की शूटिंग करने आई हैं। धड़क फिल्म से अपने कैरियर की शुरुआत करनेवाली युवा दिलों की धड़कन बनीं जान्हवी कपूर को देखने के लोग उमड़ पड़े। उनकी शूटिंग यहां कई दिनों तक चलने की बात कही जा रही है।
इस फिल्म के निर्देशक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया हैं। पीर फतेह उल्ला साहब की दरगाह के पास बुधवार से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। जानवी पर कुछ सीन शूट किए गए। फिल्म में अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर प्रमुख किरदार में नजर आएंगी।
शहर में जान्हवी कपूर के आने की चर्चा तेजी से फैली। उनकी फिल्म की शूटिंग देखने बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। बताया गया है कि दरगाह के आस-पास यह शूटिंग तीन दिन चलेगी। जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की इस नई फिल्म का उलझ (Ulajh) बताया जा रहा है जिसमें वे लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए मजार के पास कव्वाली के लिए सेट बनाया गया है। सेट पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अंदर किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है।
जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस फिल्म में भारतीय विदेश सेवा अधिकारी यानि IFS Officer की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेडेकर, मियांग चांग और राजेंद्र गुप्ता भी नजर आएंगे।
जान्हवी कपूर उलझ के अलावा जूनियर एनटीआर के साथ ‘एनटीआर 30’ में भी व्यस्त हैं। वे फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की शूटिंग कर रहीं हैं।
Published on:
17 Aug 2023 10:04 am

बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
