जिले के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकोंं की नियुक्ति को लेकर भोपाल से आदेश जारी हो चुके हैं। जिला शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार इसी महीने इसी माह सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की ज्वाइनिंग भी हो जाएगी। ऐसे होने से शिक्षक विहीन, एक शिक्षकीय एवं ऐसे स्कूल जहां छात्र संख्या के हिसाब से शिक्षकों की कमी है।वहां आसानी से अतिथि शिक्षक पहुंच जाएंगे। जिलेभर के प्राइमरी और हाई स्कूलों में अतिथि शिक्षकोंं की ज्वाइनिंग 25 से 26 जुलाई तक होगी। हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में 22 जुलाई तक अतिथि शिक्षकों की ज्वाइनिंग हो जाएगी।