गुस्साए जेलर सहित उसके पुत्र व दो जेल प्रहरियों ने अपाहिज प्रदीप सोलंकी की राड, लाठियों और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक प्रदीप सोलंकी कोतवाली थाने में आवेदन देकर मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।कोतवाली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस सारे मामले की विवेचना की जा रही है।जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ जल्द केस रजिस्टर्ड कर लिया जाएगा।