31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज बारिश में भी डटे रहे कांग्रेसी, रैली, धरना प्रदर्शन, आमसभा के बाद दिया ज्ञापन।

तेज बारिश में भी डटे रहे कांग्रेसी, रैली, धरना प्रदर्शन, आमसभा के बाद दिया ज्ञापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

praveen shrivastava

•

Updated: 12 Jun 2018, 12:23 PM IST

Rally, protest demonstration, general meeting

तेज बारिश में भी डटे रहे कांग्रेसी, रैली, धरना प्रदर्शन, आमसभा के बाद दिया ज्ञापन।

रायसेन/बेगमगंज। सत्ता परिवर्तन के लिए कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का पहला चरण होने के साथ वरिष्ठ इंका नेता राजेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में सोमवार को रैली, धरना प्रदर्शन और आमसभा के बाद 16 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
सिलवानी विधानसभा के बेगमगंज तहसील के प्राय: सभी गांवों में किसानों का शोषण, अत्याचार, अन्याय, भृष्टाचार और जनविरोधी सरकार के खिलाफ अलख जगाने के बाद एक रैली के रूप में सैकड़ों कांग्रेसी इंका नेता राजेन्द्र सिंह तोमर के निवास से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए निकाली गई। जो मुख्य मार्ग से होकर नया बस स्टैंड पहुंची जहां धरना प्रदर्शन के साथ आम सभा की गई।

जिसमें मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष कुणाल चौधरी, वरिष्ठ इंका नेता राजेन्द्र सिंह तोमर सहित कई वक्ताओं ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार के खिलाफ भाषणबाजी की। नेताओं ने किसानों, बेरोजगारों, गरीबों, मजदूरों और युवा वर्ग से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि किसान और गरीब, व्यापारी, सर्वहारा वर्ग विरोधी भाजपा सरकार को चलता कर दें। सत्ता परिवर्तन होना ही है। सभा में वक्ताओं ने प्रदेश में किसानों की आत्महत्या, गरीबी, बढ़ती मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी और फसलों की बढ़ती लागत के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए सत्ता परिवर्तन का आव्हान किया। कांग्रेसियों ने लोगों को भाजपा सरकार की सारी नकामयाबी गिनाई। नोटबंदी से लेेकर, किसान आंदोलन जैसे मुद्दो पर भी बात की गई। रैली में कहा गया कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ लोगों को उल्लू बनाने का काम करती है।

रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय समस्याओं एवं किसानों की समस्याओं को लेकर एक 16 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार आरके सिंह को सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। शाम के समय कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिससे उनकी मांगों पर विचार किया जा सके।