29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

big breaking: भोपाल आ रही बस में अचानक हुआ कुछ ऐसा कि देखते ही देखते मच गया कोहराम

big breaking: भोपाल आ रही बस में अचानक हुआ कुछ ऐसा कि देखते ही देखते मच गया कोहराम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 15 May 2018, 12:42 PM IST

road accident, road safty, traffice poilice, raisen police, police, hospital, doctors, patrika news, crime news,

रायसेन/सिलवानी। जिले में करीब 12 बजे के आस पास सियरमऊ टडा मार्ग पर गुरुवर बस क्रमांक एम पी 15 पीए 0559 पलटी। बस पलटने से आठ से दस लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस देवरी कलां, गौरझामर से भोपाल जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री कर रहे थे। जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ऐसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बस बहुत ही तेज गति से देवरी कलां, गौरझामर से भोपाल आ रही थी। रास्ते में अचानक बस का बैंलेस बिगड़ जाने से घटना हुई। जानकारी के अनुसार बस को क्लीनर चला रहा था। उसे बस चलाने का ज्यादा अनुभव नहीं हैै। उसके लापरवाही के चलते ऐसा हादसा हुआ। लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है और उसके खिलाफ कढ़ी से कढ़ी कारवाई करने की मांग की है।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस
घटना की जानकारी मिलते ही सिलवानी एसडीओपी पीएन गोयल, टी आई आर डी शर्मा पहुंचे। उन्होंने ही एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को निजी अस्पाल में भर्ती करवाया गया। घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ की हालत बहुत खराब है। उनके बचने के चान्सेंस कम है। फिर भी डाक्टर्स अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।

आसपास के लोगो ने अनुसार
वहां मौजूद लोगों का कहना है बस की गति थोड़ी तेज थी। जिससे ड्राइवर बस को मौके पर संभाल नहीं सका और यह घटना हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गई। हमने हमारी तरफ से उनकी पूरी मदद की। पुलिस और एंबुलेंस को फोन भी किया गया। पर, यह हादसा बहुत ही डरावना था। एक साथ इतने घायल लोगों को देखकर हम को खुद को संभाल नहीं पा रहे। बस भगवान उनको सुरक्षित घर पहुंचा दें। हमने घायलों के परिवार वालों को भी सूचना देदी है। जल्द ही उनके परिवार वाले यहां आने वाले है।