
मंदिर में घुसा ट्रेक्टर, प्रतिमाएं हुई छतिग्रस्त, ग्रामीणों में रोष।
रायसेन। बेगमगंज के ग्राम जरुआ में सडक निर्माण कार्य में लगे ट्रेक्टर के अचानक ब्रेक फैल हो जाने से ट्रैक्टर राम जानकी मंदिर में जा घुसा। जिससे भगवान राम और माता जानकी की मूर्ती के ऊपर मंदिर की दीवार गिर गयी और मूर्तियां दीवार के नीचे दब गई। देर रात हुए हादसे के बाद से ग्रामीणों में रोष है।
तहसील मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर महगवा के जंगल के बीच स्थित ग्राम जरुआ में राम जानकी का प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर, क्षेत्र के सैकड़ों गांव की आस्था का केन्द्र है। शनिवार देर रात्री में सड़क निर्माण में लगे एक ट्रेक्टर ने मंदिर में टक्कर मार दी, जिससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर में स्थापित श्री राम जानकी जी की मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
मंदिर में दुर्घटना होने से ग्रामीण आक्रोशित हो गये और संबंधित सड़क ठेकेदार से मंदिर का पुनः निर्माण और मूर्ति स्थापित करने की मांग करने लगे। इस घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय प्रसाशन को लगी तहसीलदार, एसडीओपी सहित पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को सम्हालते हुए ठेकेदार को बुलाया। वही ग्रामीणों की सहमति पर ठेकेदार को मंदिर निर्माण और मूर्ति स्थापित करने के आदेश दिये गए। ठेकेदार ने फिर से मंदिर निर्माण और मूर्ति स्थापना करबाने की बात मान ली। जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित नही हो पाई। इससे पहले ग्रामीणों का ये कहना था कि अगर ठेकेदार मंदिर नही बनवयेगा तो चक्काजाम और आन्दोलन करेंगे।
वहां रहने वाले रमन सिंह ठाकुर ने कहा यह ट्रेक्टर अंदर घुसने से मंदिर श्रतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है। यहां करीब आस पास के दस जगह के लोग आते है। इस मंदिर को लेकर लोगों की अलग आस्था हैं । जिस वजह से लोगों में रोष व्याप्त है। ट्रेक्टर वाले का कहना है कि वह एक हफ्ते के अंदर मंदिर का काम शुरू करवा देगा। अगर वह ऐसा नहीं करवाता है तो गांव वालों के गुस्से का शिकार होना पढेगा।
Published on:
17 Jun 2018, 4:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.