चार लोगों का कर चुके हैं शिकार
जिले में बीते १५ दिनों में अलग-अलग जगहों पर हमला कर चार लोगों को शिकार किया है। इनमें बाड़ी, बरेली और सिलवानी क्षेत्र में दो महिलाओं, एक पुरुष और एक बच्चे को शिकार बनाया था। वहीं गैरतगंज क्षेत्र में तीन लोगों को घायल कर दिया था। हालांकि वन अमले ने गैरतगंज और कुंडाली क्षेत्र से एक-एक तेंदुए को पकडक़र वन विहार भेज दिया है।