14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायसेन

Video Story : केन्द्र सरकार ने माना एमपी के शिक्षक का ‘लोहा’

बच्चों के भविष्य की चिंता और उनके लिए किए नवाचार ने मध्यप्रदेश के एक शिक्षक को देशभर में मशहूर कर दिया है और खुद दिल्ली में बैठे अफसरों ने उन पर फिल्म बनवाई है।

Google source verification

रायसेन. बैलगाड़ी से स्कूल तक किताब ले जाने वाले शिक्षक की कहानी और इसे सोशल मीडिया पर डालने वाले नीरज सक्सेना की कहानी दिल्ली में बैठे अफसरों को इतनी पसंद आई है कि उन्होंने इस शिक्षक के जज्बे को सलाम करते हुए उस पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनवाई है और उन्हें इस्पात मंत्रालय का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस्पात मंत्रालय देशभर के चुने हुए ऐसे लोगों के नवाचार को सबके सामने ला रहा है। रायसेन जिले के बाड़ी ब्लॉक की ईंटखेड़ी पंचायत के ग्राम सालेगढ़ के प्राथमिक शिक्षक नीरज के स्कूल के प्रति समर्पण और बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने की लगन देखकर इस्पात मंत्रालय ने इस्पात यानी बदलाव के लिए मजबूत शख्सियत के रूप नीरज का चयन किया है।

 

https://youtu.be/vJlnJt9pBEc