
Nag Panchami 2023 : यहां लगती है नाग की अदालत, शरीर में प्रवेश करके नाग की आत्मा बताती है काटने का कारण
नाग पंचमी का त्योहार भारत के खास पर्वों में से एक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 21 अगस्त यानी आज मनाया जा रहा है। भारतीय परंपरा के अनुसार, नाग पंचमी साल में दो बार आती है। नाग पंचमी के दिन जहां एक तरफ नाग देवता की उपासना की जाती है। वहीं, भारत के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में एक इलाका ऐसा भी है, जहां नागों की अदालत लगते है।
आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन, ये बात बिल्कुल सत्य है। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के अंतर्गत आने वाली गैरतगंज तहसील में राम रसिया दरबार नाम का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यहां नागपंचमी के दिन नागों की अदालत लगती है। खास बात ये है कि, जो लोग सर्पदंश से पीड़ित होते हैं, यहां उनके शरीर में नाग की आत्मा प्रवेश करती है और सर्पदंश का कारण भी बताती है। ऐसा माना जाता है कि, राम रसिया दरबार में आने वाले हर पीड़ित को यहां से न्याय मिलता है।
नाग से दिलवाया जाता है वचन
हर साल नाग पंचमी के मौके पर राम रसिया दरबार में ये आयोजन शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है। बताया जाता है कि, नागों द्वारा सताए गए लोग यहां दूरदराज से आते हैं। आयोजन में ऐसे लोग आते हैं, जिन्हें सांप द्वारा काटा गया हो। ये सभी लोग एक-एक करके मंदिर के पुजारी के सामने पेशी देते हैं। ऐसी मान्यता है कि, इस दौरान नागों की आत्मा लोगों के शरीर में प्रवेश करके उन्हें काटने का कारण बताती है। दावा ये भी है कि, इस दौरान नाग से वचन दिलवाया जाता है कि, वो फिर किसी व्यक्ति को नहीं काटेंगे। मंदिर के पंडा द्वारा काशी बांधी जाती है। ठीक हुए लोग नाग पंचमी के दिन उसी काशी को खुलवाने भी पहुंचते है।
Published on:
21 Aug 2023 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
