2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर समाज में एकता के भाव होना जरूरी: शरद

दंड लेकर पथ संचलन में शामिल हुए स्वयंसेवक.....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Shibu lal yadav

•

Updated: 29 Oct 2018, 3:35 PM IST

news

हरेक समाज में एकता के भाव होना जरूरी: शरद

रायसेन। हरेक समाज में एकता सर्मपण और राष्ट्र के प्रति देशभक्ति की भावना का भाव होना जरूरी है। मौजूदा समय में भारत देश में देशद्रोही ताकतें समाज के लोगों को तोडऩे का काम कर रही हैं। हम सब आपस में एकजुट हैं ।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हर कार्यकर्ता को बिना किसी भेदभाव के हर समाज के हर वर्ग के लोगों की जरूरत पडऩे पर मदद करना चाहिए।आपदा जैसे संकट में स्वयंसेवक संघ मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। कुछ स्वार्थी ताकतें अपेन मतलब के लिए समाज को तोडऩे व आपस में बांटनेका काम भी कर रही हैं।

भारत देश अखंड है सोने की चिडिय़ा था फिर से बनेगा । एक बार फिर से भारत देश को दुनिया का विश्व गुरू बनाने की पूरी तैयारियां की जा रही हैं।

यह विचार आरएसएस के विभाग शारीरिक प्रशिक्षक शरद श्रीवास्तव ने व्यक्त किए। संघ के प्रचारक शरद श्रीवास्तव सिरोंज रविवार को यहां गलर्स स्कूल खेल मैदान पर आरएसएस के विशाल पथ संचलन में बौद्धिक देेन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

इस अवसर पर आरएसएस के जिला संघ चालक दिनेश शर्मा, नगर कार्यवाह नीलमचंद साहू, वकील देवकरन पटेल,मुदित शेजवार, नपाध्यक्ष जमनासेन, रायसेन व्यापार महासंघ के अध्यक्ष संतोष साहू आदि उपस्थित हुए। आरएसएस के पथ संचलन का व्यापारियों, समाजिक संगठनों के लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर जोरदार स्वागत भी किया ।

पथ संचलन में निकले स्वयंसेवक.....
विस चुनाव की आचार संहिता की वजह से आरएसएस के इस पथ संचलन में इस बार स्वयंसेवक बजाय हथियारों के सिर्फ दण्ड कांधों पर रखकर निकले। आरएसएस के स्वयंसेवक कार्यकर्ता बैंडबाजों के साथ राष्ट्रभक्ति धुनों पर जयघोष करते हुए शामिल हुए।


सफेद शर्ट,फुल खाकी पेंट और सिर पर काली टोपी पहनकर पथ संचलन में कदम ताल मिलाते हुए अनुशासनबद्ध तरीके से निकले । आरएसएस का पथ संचलन पटेलनगर से नवग्रह शनिदउेव मंदिर रामलीला मैदान,तालाब रोड से माता मंदिर चौराहा ,न्यू मार्केट से अथांई मोहल्ले से तिपट्टा बाजार, पुराना थाना गवोईपुरा से गंजबाजार से सागर भोपाल तिराहे से वापस गल्र्स स्कूल ग्राउंड पहुंचकर समापन हुआ । यहां आरएसएस के केशरिया ध्वज प्रणाम कार्यक्रम के बाद बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।