
चार दिन में सिमटा दस दिन का अभियान
रायसेन. कोरोना से लोगों को बचाने के लिए वैक्सीनेशन का विशेष दस दिवसीय अभियान जिस जोर शोर से शुरू किया गया था, वह चार दिन में सिमट कर रह गया। कुछ दिन पहले तक वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियां दूर हुईं और जागरुकता आई तो अब वैक्सीन की कमी इस महाअभियान के आड़े आ गई। अभियान के पहले दिन 21 जून को लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन होने के बाद वैक्सीन की कमी आना शुरू हो गई और चार दिन में ही अभियान सिमट कर रह गया। इन चार दिनो में जिले में 01 लाख 04 हजार 105 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। यदि पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिलती तो यह आंकड़ा अभियान में दो लाख तक पहुंच सकता था। दस दिन के टीकाकरण में दो मंगलवार का अवकाश पहले से ही घोषित था, बाकी आठ दिनो में चार दिन ही वैक्सीनेशन किया गया। बिना सूचना वैक्सीनेशन केंद्र बंद होने सैकड़ों लोग केंद्रों तक जाकर निराश होकर वापस लौटे।
21 जून को बना रिकॉर्ड
वैक्सीनेशन की शुरुआत से अब तक महाअभियान के पहले दिन 21 जून को जिले में रिकॉर्ड 40041 लोगों को टीका लगाए गए थे। इसके 23 जून को 24319 लोगों को टीका लगाए गए। 24 जून को 19013 तो 26 जून को 20432 लोगों को टीका लगाए गए। तीन हजार टीका 28 जून को भी लगाए गए। इस तरह महाअभियान में कुल 01 लाख 04 हजार 105 लोगों का टीकाकारण किया गया। इससे पहले जिले में 02 लाख 18 हजार 787 लोगों को टीका लगाए गए थे।
जनता, प्रशासन, विभाग तैयार पर वैक्सीन नहीं
वैक्सीनेशन के लिए जनता जागरुक है, प्रशासन ने पूरी तैयारियां की हैं और स्वास्थ विभाग भी मुस्तैद है, लेकिन वैक्सीन नहीं है। यह जिम्मेदारी सरकार की है। शायद सरकार ने भी वैक्सीनेशन के लिए इतनी जागरुकता अचानक आने की उम्मीद नहीं की थी, महाअभियान के लिए जरूरी वैक्सीन का अंदाजा नहीं लगा सकी।
दूसरे डोज में पिछड़े
अ तक जिले में कुल 03 लाख 22 हजार 897 लोगों को वैक्सीन लगी है। इसमें 02 लाख 96 हजार 836 लोगों को पहला डोज लगा है। जबकि दूसरा डोज केवल 26 हजार 61 लोगों को ही लगा है। जिले में अब तक 02 लाख 68 हजार 30 लोगों को कोवीशील्ड तथा 54 हजार 867 लोगों को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया है। अब तक 01 लाख 88 हजार 527 पुरुषों ने 01 लाख 34 हजार 321 महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई है।
महाअभियान में यहां यह स्थिति
विकाखंड 21 जून 23 जून 24 जून 26 जून
बाड़ी 5667 2798 2400 3090
बेगमगंज 3777 2547 2338 2121
गैरतगंज 4231 2718 2601 1962
सिलवानी 4426 3839 2081 2412
औगंज 13821 7052 3663 4921
सांची 6080 3967 4563 4010
उदयपुरा 3088 1404 1367 1977
---
इनका कहना है
वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। अभी हमारे पास वैक्सीन नहीं है। एक जुलाई और दो जुलाई के लिए कुछ केंद्रों पर वैक्सीनेशन का प्लान मिला है।
डा. सोमन दास, जिला टीकाकरण अधिकारी
------------------
Published on:
30 Jun 2021 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
