6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कब और कहां बेचना चाहतें हैं उपज, खुद तय करेंगे किसान

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने पंजीयन कल से, जिले में लगभग तीन लाख हैक्टेयर में की गई है गेहूं की खेती।

less than 1 minute read
Google source verification
कब और कहां बेचना चाहतें हैं उपज, खुद तय करेंगे किसान

कब और कहां बेचना चाहतें हैं उपज, खुद तय करेंगे किसान

रायसेन. समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसान अपनी उपज किस तारीख को और किस केंद्र पर बेचना चाहते हंै, यह किसान खुद तय करेंगे। यह नई सुविधा इस बार किसानो को समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में दी जा रही हैं। पंजीयन कराते समय किसान इन दोनो सुविधाओं को दर्ज करा सकते हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन कल से शुरू होंगे, जो पांच मार्च तक किए जाएंगे।
शासन द्वारा कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेन्टर, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर रजिस्ट्रेशन की शुल्क भी तय कर दी गई है। पचास रुपए फीस इसके लिए तय की गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष का रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं होगा। किसानों को नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा। नए सिरे से पंजीयन प्रक्रिया होगी। किसानों को पंजीयन कराते समय जमीन की बही, आधार कार्ड, बैंक एकाउंट की पासबुक लाना होगा। यह भी जरूरी है कि बैंक एकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।
किसान का पंजीयन उसी स्थिति में होगा, जब भू-अभिलेख में दर्ज खाते, खसरा, आधार कार्ड का मिलान हो, तभी पंजीयन हो सकेगा। उपार्जन केन्द्रों पर सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर कार्य दिवसों में कार्यालयीन समय पर किया जा सकेगा। उम्मीद है कि 25 मार्च से 15 मई तक गेहूं की खरीदी की जाएगी।
जिले में ये है स्थिति
रायसेन जिले में इस बार गेहूं का रकबा लगभग तीन लाख हैक्टेयर का है। अभी तक फसलों अच्छी स्थिति में हैं। मौसम भी अनुकूल चल रहा है। ऐसे में गेहूं के बंपर उत्पादन की उम्मीद लगाई जा रही है।
-----------------------