
Begumpanj Damaged car
रायसेन/बेगमगंज। नगर के पक्का फाटक से भोपाल जा रही बारात में स्वयं कार चला कर जा रहे दूल्हा सहित कार में सवार परिवार के पांच लोग दुर्घटना में गम्भीर रूप से हुए घायल हो गए। जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर के वार्ड क्र.10 पक्का फाटक निवासी कन्हैया लाल प्रजापति के पुत्र अमित कुमार प्रजापति की बारात बेगमगंज से भोपाल जा रही थी। कार को स्वयं दूल्हा अमित कुमार प्रजापति 30 वर्ष ड्राइव करके ले जा रहा था।
सुबह करीब 11 बजे भोपाल मार्ग पर नगर से 3 किमी दूर कोलुघाट पर कार का अगला टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दूल्हा सहित उसके परिजनों में अनीता प्रजापति 35 वर्ष पति राजेश कुमार प्रजापति, माही प्रजापति 14, योगिता प्रजापति 20, अंश प्रजापति 10 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलते ही घटना स्थल पर भीड़ लग गई। लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को 108 से तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में कोहराम मच गया, परिवार सहित पूरी बारात के लोग जमा हो गए। डॉक्टर रमेश बलैया ने उनकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
दो बाइक भिड़ीं, तीन लोग घायल
इधर, ग्राम हफसिलि के मोड़ पर तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीनों बाइक सवार घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार कीरतपुर निवासी अनिल सिंह पिता तुलसीराम अपनी बाइक से बेगमगंज से सिंचाई मोटर लेकर गांव जा रहा था कि दूसरी तरफ से ग्राम धौलपुर निवासी ऋषिराज सिंह पिता मलखान सिंह भोगीराम के साथ बेगमगंज आ रहे थे। दोनों की बाइकें सुल्तानगंज रोड़ पर हफसिली मोड़ पर आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों गभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें वहां से गुजर रहे पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Published on:
09 Feb 2018 08:52 am
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
