29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेशों की हॉकी टीमों ने मैदान पर किया आकर्षक खेल का प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम ने सिवनी को हराकर खिताब पर कब्जा किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Yogendra Kumar Sen

•

Updated: 12 Feb 2018, 2:00 PM IST

 hockey teams

रायसेन/बरेली। नगर में 6 दिनों से चली आ रही हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों की हॉकी टीमों ने भी मैदान पर आकर्षक हॉकी का प्रदर्शन किया। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले तक जारी रहा। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम ने सिवनी को हराकर खिताब पर कब्जा किया। शाम 4 बजे से कांग्रेस के पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत के मुख्य अतिथ्य और नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरीश पालीवाल की अध्यक्षता में मुंबई और सिवनी छपारा के बीच फाईनल मैच प्रारंभ हुआ। इसका रोमांच देखने के लिए नगर ही नहीं आसपास के क्षेत्रों से भी सैंकड़ों की संख्या में दर्शक मैदान के चारों ओर मैच प्रारंभ से पहले ही एकत्रित हो गए थे।

मैदान पर हाई बोल्टेज फाईनल मैच के पहले हॉफ में सिवनी के हॉकी खिलाडिय़ों ने मुंबई के विरुद्ध एक गोल दाग दिया। मैच का दूसरा हॉफ जैसे ही प्रारंभ हुआ मुंबई हॉकी टीम के खिलाडिय़ों ने बढ़चढ़ कर खेल का प्रदर्शन करते हुए बराबरी का गोल किया। मैच के अंतिम क्षणों में मुंबई टीम ने सिवनी के गोल पोस्ट में धावा बोलते हुए एक के बाद एक तीन गोल और दाग दिए। इस तरह मुकाबला 04-01 से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

भगवान सिंह राजपूत, गिरीश पालीवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मुमताज खान ने फाईनल विजेता मुबई टीम को ट्रॉफी सहित 25 हजार 555 रुपए का नगद पुरस्कार दिया। उपविजेता टीम सिवनी छपारा को 15 हजार 555 रुपए सहित ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस मौके पर राजपूत ने कहा कि खेल में हार जीत तो लगी ही रहती है, लेकिन जीतता वही है जिसके बाजुओं में दम होता है। विजेता टीम और उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनधि गिरीश पालीवाल ने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि अगले वर्ष होने वाली प्रतियोगिता से पहले इस खुले मंच पर पक्का टीन शेड लगाने के साथ मैदान की दशा सुधार दी जाएगी। भारतीय सद्भावना एकता संघ के समिति संरक्षक राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर, कार्यवाहक अध्यक्ष मो. उवेश खान, लईक कुरैशी, एसएम लुकमान, श्रवण ठाकुर, शाहवेज खान, अतीक, शब्बीर, कन्हैयालाल तिवारी, अफजल अली, तारिक मौलाना, देवेन्द्र जैन, आमिर अली, सलमान खलीद, राहुल रघुवंशी ने एकता संघ के मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथियों का हार फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

एम्पायरों का हुआ सम्मान
अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए दिल्ली से आए अमित सेनी, भुसाबल से जावेद कुरैशी, नागपुर के गुनानंद झा और पंकज बाग को समिति ने सम्मान किया।