3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी के मौसम की मार से बच्चे हो रहे बीमार

गर्मी के मौसम की मार से बच्चे हो रहे बीमार

2 min read
Google source verification
bhopal, bhopal patrika, raisen news, food, unhealthy food, summer season,

रायसेन। गर्मी के मौसम की मार अब बच्चों पर भी भारी पडऩे लगी है। तहसील रायसेन सर्किल के बनगवां के पांच बच्चे समीप के गांव में अपने रिश्तेदार के यहां एक शादी विवाह समारोह में परिवार के साथ पहुंचे। यहां तेल युक्त बासे घटिया पकवाने खाने से वह बीमार पड़ गए। बनगवां के घरों में जब पांच बच्चे बुखार सहित उल्टी दस्त की चपेट में आने लगे तो परिजन इन बीमार बच्चों को लेकर बुधवार की रात जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एसके राय ने बताया कि यह फूड पॉइजिनिंग का मामला है। इन पांचों बीमार बच्चों का इलाज जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में कराया जा रहा है।इसके अलावा 26 मासूम बच्चे भी भर्ती होकर उपचाररत हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनगवां निवासी मोहित उम्र 10, मुस्कान उम्र 8, रोहित कुमार उम्र 10, नीरज उम्र 8, कृष्णा उम्र 7 वर्ष अपने परिवार के साथ पास के गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए। यहां विवाह में बने पकवान खाकर अचानक पवह वायरल फीवर, उल्टी दस्त की चपेट में आने से वह बीमार पड़ गए।

बीमार इन पांचों बच्चों को उनके परिजन बुधवार की रात जिला अस्पताल के शिशु वार्ड लेकर पहुंचे। डॉ.एसके राय ने इन बीमार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज प्रारंभ किया । गर्मी का तेजी से बढ़ता तापमान अब लोगों को परेशान करने लगा है।

26 बच्चे पलंगों पर भर्ती.....
तेज गर्मी का असर बच्चों की सेहत पर पडऩे लगा। बच्चों में डिहाईड्रेशन की कमी, पानी की कमी के कारण वायरल फीवर, दिमागी बुखार सहित उल्टीदस्त से बीमार हैं। इन सभी 31 बच्चों का इलाज किया जा रहा है। लेकिन यहां जीवनरक्षक दवाओं की कमी बरकरार है। इस कारण बच्चों को समय पर समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। डॉ.एसके राय, डॉ.गुरिंदर सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ ने बताया कि बनगवां के फिलहाल पांचों बच्चों की हालत में थोड़ा सुधार हो गया है। जल्द ही उनकी सेहत में सुधार आएगा।

Story Loader