6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच बाजार में गिरिराज ज्वेलर्स की दुकान में करीब दो करोड़ की चोरी

नौ लोगों ने तीन बजे रात में दिया घटना को अंजामडाग स्क्वाड ने चांदी से भरी बोरी खोजी

2 min read
Google source verification
बीच बाजार में गिरिराज ज्वेलर्स की दुकान में करीब दो करोड़ की चोरी

बीच बाजार में गिरिराज ज्वेलर्स की दुकान में करीब दो करोड़ की चोरी

औबेदुल्लागंज। नगर के बीच मुख्य मार्ग पर स्थित गिरिराज ज्वेलर्स की दुकान से चोरों ने करीब दो करोड़ रु से ऊपर की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। घटना को नौ लोगों ने अंजाम दिया है।
राममंदिर के सामने गिरिराज ज्वेलर्स की दुकान में रात करीब तीन बजे सामने रहने वाले एक पड़ोसी ने चोरों को देखकर दुकान मालिक को फोन किया। दुकान संचालक के रिस्तेदारों ने पुलिस को तत्काल घटना की खबर दी। जिसके बाद पुलिस व दुकानदार मौके पर पहुंचे, तो चोर गली से निकलकर खुले मैदान में चले गए। रात में पुलिस ने चोरों को छात्रावास के आसपास खोजा। पुुलिस से घबराकर सोने चांदी से भरी एक बोरी व ज्वेलरी के कई बाक्स खुले में छोडक़र भाग निकले। लेकिन अपने साथ दो करोड़ रु के ऊपर की ज्वेलरी लेकर चले गए। इसके बाद सुबह फिंगर प्रिंट टीम व डाग स्क्वाड टीम के सामने दुकान को खोला गया।
डाग स्क्वाड ने बैंग पकड़ा
प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार रायसेन से डाग स्क्वाड लेकर आए थे। यहां डाग पैंथर को चप्पल का सैंड दिया। डाग पैंथर दशहरा मैदान तक पहुंचा, यहां खुले छाडिय़ों में १५ से २० किलो ज्वेलरी से भी बोरी मिली। वहीं फिंगर प्रिंट टीम ने भी दुकान की जांच की है।
दो करोड़ से ऊपर का सामान ले गए चोर
दुकान संचालक नवीन अग्रवाल ने बताया कि चोर करीब २६९५ ग्राम सोना व ६१ हजार ग्राम चांदी ले गए। जिसकी कीमत करीब सवा करोड़ रु के आसपास आंकी जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में आ रहा है कि बोरियों के अलावा नौ चोर अपनी पहने कपड़ों के अंदर सोना व चांदी के जेवर डालकर ले गए।
सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदली
चोरों ने दुकान के ताले तोडऩे के पहले दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा ऊपर कर दी, ताकि वह कैमरे में ना आ पाऐं। फिर उन्होंने दो शटर के ताले तोड़े, उसके बाद एक मोटा कांच फोड़ा, फिर दुकान के अंदर घुसे। घटना के बाद गली में ही रहने वाले रहवासी के कैमरे देखने पर पता चला कि नौ कम उम्र के युवक दुकान के अंदर घुसे थे। नवागत एसडीओपी विकास पांडे घटना की खबर लगते हुए पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। व आसपास की पुलिस को भी चोरों को खोजने के लिए लगाया गया है।
-----------------------------------------------------
कोड-
‘ नौ लोगों ने घटना की अंजाम दिया है। चोरी गए माल की कीमत का आंकलन हो रहा है। पुलिस चोरों को खोजने में जुटी है।
संदीप चौरासिया, थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज।
------------------------------------------------