14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने पकड़े गेहूं से भरे दो ट्रक, आटो.. देखें पूरा माजरा!

अधिकारियों की जांच टीम ने कोतवाली में बनाया पंचनामा

2 min read
Google source verification
police

रायसेन। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बीती रात शहर के दो अलग-अलग जगहों से गेहूं की बोरियों से भरे दो ट्रक व एक आटो को पकड़कर कोतवाली परिसर में खड़ा करवा दिया गया। मंगलवार को सुबह से शाम तक दो जांच अधिकारियों,पुलिस अफसरों की टीम ने दोनों मामलों की बारीकी से जांच पड़ताल कर पंचनामा बनाया है। पुलिस ने ट्रक चालकों को पकड़कर जांच पड़ताल की। वहीं समिति प्रबंधकों से भी बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए। जांच अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पंचनामा बनाकर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर भावना बालिम्वे को सौंपा। अग्रिम कार्रवाई कलेक्टर करेंगी।

थाना कोतवाली टीआई आलोक कुमार श्रीवास्तव नेबताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर गेहूं से भरे एक ट्रक से तिरपाल हटाकर उसमें से चोरी से एक सवारी आटो में 16 बोरियां गेहूं भरते हुए पुलिस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। इसी तरह दूसरा ट्रक भोपाल रोड नेशनल हाईवे किनारे एक आटा चक्की के सामने गेहूं से भरे ट्रक को पकड़ा व उसके चालक को पकड़कर पुलिस दल कोतवाली थाने ले आई। ट्रक क्रमांक यूपी 81-बीटी-7726 में गेहूं खरीदी केंद्र बिलारा से केंद्र प्रभारी प्रहलाद यादव द्वारा ट्रक चालक राजेंद्र सिंह ठाकुर व क्लीनर फैजान खान को बिल्टी देकर उसमें 500 बोरियां लादकर सोमवार की शाम साढ़े 4 बजे चौकसे वेयरहाउस बम्हौरी के लिए रवाना किया गया।

लेकिन यह ट्रक इस दिन रात करीब साढ़े 10 बजे न्यू दशहरे मैदान रायसेन के नजदीक खेल स्टेडियम के पास सवारी आटो क्रमांक एमपी-06 ई-6577 में 16 बोरियां गेहूं की लोडिंग की जा रही थीं। तभी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया। लेकिन ट्रक चालक व क्लीनर फरार हो गए। पुलिस ने सदालतपुर निवासी आटो चालक फिरोज खान को पकड़कर उसे पूछताछ की। आटो चालक फिरोज ने पुलिस को बताया कि उसे ट्रक चालक द्वारा 150 रू. भाड़ा देकर बस स्टैंड एक बस में लोड कराने को कहा था। दूसरा ट्रक क्रमांक एमपी-06-ई-6577 का चालक राजेंद्र कुमार राय माना बीदपुरा के प्रभारी राजेंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में 500 बोरियां खरीदी केंद्र से लोड कर चौकसे वेयर हाउस बम्हौरी जा रहा था। कल रात ट्रक ड्राइवर राय भोजन करने के लिए घर गया। तभी कोतवाली पुलिस टीम शंका के आधार पर उस ट्रक ड्राइवर को पकड़कर ट्रक समेत कोतवाली परिसर में खड़ा करवा दिया गया है।

सुबह से शाम तक चली जांच
कलेक्टर भावना बालिम्वे के आदेश पर इस मामले की जांच करने सहायक खाद्य अधिकारी हुमा खान और सहकारिता पंजीयक कार्यालय के हेड क्लर्क ओपी राय ने खरीदी केंद्र प्रभारा बीदपुरा के राजेंद्र कुमार उपाध्याय, सहायक नरेंद्र ठाकुर और बिलारा के प्रभारी प्रहलाद यादव के बयान लिए गए। जांच टीम ने आटो चालक सहित दोनों ट्रक चालकों के भी बयान लिए। फूड अधिकारी पीआर कौशल ने बताया ट्रक चालक ठाकुर की गाड़ी में से 16 गेहूं की बोरियां कम मिली हैं। दूसरे ट्रक चालक राजेंद्र राय के ट्रक में से तीन बोरियां कैबिन में मिलीं हैं। जांच टीम के अधिकारियों ने पंचनामा सहित जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट कलेक्टर भावना बालिम्वे को सौंपदी है।इस सारे मामले में अग्रिम कार्रवाई कलेक्टर करेंगीं।